Nature Nature

बीजेपी का 20 जून से 30 जून तक ‘सम्पर्क से समर्थन अभियान’ कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 9 साल के कामों की देंगे जानकारी

Nature

जयपुर: राजस्थान में मौसम बदलने के साथ सियासी गलियारों में भी पारा गरमा गया है जहां चुनावी सुगबुगाहट तेज होने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने कमर कस ली है. कांग्रेस के सरकार रिपीट करने के दावों के इतर बीजेपी ने अपनी रणनीति बना ली है जहां बीजेपी मुख्यालय में सोमवार को राजस्थान बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की बैठक के बाद बीजेपी ने आने वाले 10 दिनों तक का खाका तैयार किया.

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल को लेकर प्रदेश स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है जिसे अब आगे बढ़ाते हुए राजस्थान में बीजेपी 20 जून से 30 जून तक ‘सम्पर्क से समर्थन अभियान’ चलाने जा रही है. इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रमुख नेता समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पुस्तिका का वितरण करेंगे.

वहीं इन 10 दिनों में बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को मोदी सरकार के 9 साल के कामों की जानकारी भी देंगे. इसके अलावा इस अभियान से जुड़ने के लिए 9090902024 नम्बर पर मिस्ड कॉल की भी अपील करेंगे. मालूम हो कि सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के विशिष्टजनों और जयपुर शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है.

बीजेपी सम्पर्क से मिलेगा समर्थन!

बीजेपी के इस अभियान की जानकारी देते हुए संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बताया कि बीजेपी हर विधानसभा में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कर उनका समर्थन हासिल करने की दिशा में यह अभियान चला रही है जहां समाज के विभिन्न वर्गों व श्रेणियों के लोगों तक बीजेपी के विचार, दर्शन और केन्द्र सरकार के 9 सालों के काम की जानकारी पहुंचाई जाएगी.

जनता के बीच ले जाएंगे मोदी सरकार के 9 साल

बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए कई कार्यक्रम जारी किए हैं जिसमें संपर्क से समर्थन अभियान भी शामिल है. इस अभियान के तहत बीजेपी नेता पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल और उनकी योजनाओं को आमजन तक लेकर जाएंगे. वहीं इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों और श्रेणियों से आने वाले प्रभावी लोगों से मुलाकात कर समर्थन जुटाया जाएगा.

सोर्स सच बेधड़क

Related Posts

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights