Nature Nature

गहलोत सरकार युवाओं को दे रही 10 लाख रुपए, जानें क्या है योजना

Nature

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने युवाओं को लखपति बनाने वाली योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार युवाओं को 10 लाख रुपए दे रही है। लेकिन आपको बता दें कि ये राशि तभी मिलेगी जब सरकार द्वारा तय की गई शर्त पर युवा खरे उतरेंगे। राजस्थान सरकार 10 लाख उन युवाओं को दे रही है जो इंटर कास्ट मैरिज (अंतर्जातीय विवाह) करेंगे। इस योजना के तहत शादी करने वाले जोड़े में कोई भी एक अनुसूचित जाति (SC) से होना चाहिए और उसकी पारिवारिक आय सालाना ढाई लाख से कम हो तो ही वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे कितना रुपया देती है सरकार
राजस्थान सरकार इंटर कास्ट मैरिज करने पर युवाओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देती है। इस योजना में सरकार 5 लाख रुपए 8 साल के लिए फिक्स डिपॉजिट करती है। इसके अलावा 5 लाख रुपए दूल्हा-दुल्हन के ज्वॉइंट अकाउंट में जमा करवाती है। सरकार से 10 लाख रुपए लेने के लिए शादी होने के एक साल के भीतर ही रेजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है। एक वर्ष से ज्यादा समय होने पर योग्यता खत्म हो जाती है।

कौनसी है योजना और कैसे होता है रेजिस्ट्रेशन
राजस्थान सरकार द्वारा चालू की गई यह योजना युवाओं को आर्थिक रूप से काफी सहायक होती है। सरकार युवाओं को यह पैसे सविता बेन अंबेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत दिए जाते हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने के लिए रेजिस्ट्रेशन करवाना होता है, जिसके बाद वेरिफिकेशन कराया जाता है और योग्य पाए जाने पर अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

सोर्स सच बेधड़क

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights