Nature Nature

अधिकारियों के साथ संघर्ष समिति की हुई बैठक, मिला सकारात्मक आश्वासन, कल से खुलेगा बाजार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एसडीएम कार्यालय में सायं पुलिस व प्रशासन के साथ संघर्ष समिति की समझोता वार्ता हुई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, पुलिस उपअधिक्षक रामेश्वर सहारण, संघर्ष समिति की तरफ से ताराचंद सारस्वत, श्याम सुन्दर पारीक, जगदीश प्रसाद स्वामी, संजय कुमार करनाणी, भंवरलाल दुगड़ शामिल हुए। जिसमें संघर्ष समिति की 3 मुख्य मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। झुठे मुकदमे खारिज करने की मांग पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ न तो अनुचित कार्यवाही की जायेगी व ना ही किसी की गिरफ्तारी की जायेगी। नाबालिग छात्रा के गायब होने के मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि इस प्रकरण में 2 लड़कीयो के अलावा तिसरा कोई व्यक्ति शामिल नहीं था। सीआई सस्पेंड के मामले में पुलिस द्वारा यह बताया गया कि यह F. I. R. ऊपरी स्तर पर आदेश कारण दर्ज की गई है। उक्त तीनों मांगों के संबंध में पुलिस द्वारा दिये गये बयानों के बारे में संघर्ष समिति में विचार विमर्श किया गया। जिसमें लोगों को बाजार न खुलने के कारण हो रही भारी असुविधा की वजह व पुलिस प्रशासन द्वारा मिले इस प्रकरण में सकारात्मक आश्वासन के बाद कल से बाजार पुन: खुलवाने का निर्णय लिया गया। इस प्ररकरण में पुलिस द्वारा की जानें वाली आगे की तमाम कार्यवाही पर संघर्ष समिति द्वारा पूरी तरह नजर रखी जायेगी। संघर्ष समिति की बैठक में ताराचंद सारस्वत, श्याम सुन्दर पारीक, आशीष जाड़ीवाल, भेराराम डुडी, भंवर लाल दुगड़, बाबुलाल सहदेवड़ा, संजय कुमार करनाणी, सीताराम सोनी, वासुदेव सारस्वत, श्याम सुन्दर जोशी, एडवोकेट रणवीर सिंह खींची, सन्तोष बोहरा आदि सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights