Nature Nature

सुमति पारख बने अणुव्रत समिति के अध्यक्ष

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत समिति की द्विवार्षिक साधारण सभा बैठक आज रविवार को तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुमति कुमार पारख को चुना गया है। पारख ने कहा कि वे अपने पिता समाजसेवी दिवंगत विजयसिंह पारख के समान पूर्ण निष्ठा से समिति की सेवा में अपनी भूमिका निभाएंगे। पारख अब 2023 से 2025 तक समिति का कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में शुरू बैठक में मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने अणुव्रत गीत संगान किया। इसके बाद बैठक की कार्रवाई में चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी श्रवणकुमार सिंधी को दी गई। सिंधी ने सर्वसम्मति से निर्वाचन का महत्व बताया और अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित करने को कहा। इस पर अशोक बैद ने सुमति पारख का नाम प्रस्तावित किया। मनीष नौलखा व सुशील सेरड़ीया ने पारख के नाम का अनुमोदन किया। सदन ने भी सर्वसम्मति दी और निर्वाचन अधिकारी ने सुमति को अध्यक्ष घोषित किया। राज्य प्रभारी विनोद बच्छावत की देखरेख में संपन्न हुए। बैठक में के.एल. जैन, पवन सेठिया, विशाल स्वामी, मनोज गुंसाई, कुम्भाराम घिंटाला, संजय पारीक, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, अशोक झाबक, शुभकरण पारीक, चमन श्रीमाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights