समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े गांव मोमासर में शुक्रवार को आपस में गाली गलौच करते हुए व मारपीट पर उतारू दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसआई वीरचंद ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे गांव के ही 40 वर्षीय कालूराम लुहार और दुसारणा निवासी 25 वर्षीय मुखराम लुहार आपस में झगड़ने लगे। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों से समझाईश का प्रयास किया। दोनों के नहीं मानने व मारपीट पर उतारू होने की स्थिति पर दोनों को गिरफ्तार कर किया गया।




















