Nature Nature

जागरण मे वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा जंगल पूरी रात बही भक्ति रस की बहार

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा की दिखनादी रोही स्थित कांकड़ पर रेलवे लाइन के पास हर साल की भांति इस वर्ष भी सुख समृद्धि की कामना को लेकर गुरुवार को गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के जागरण का आयोजन किया गया।जिसमे भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी ने हरमोनियम से निकलती मधुर ध्वनि के बीच अपनी सुर मधुर ध्वनि से वीर बिग्गाजी महाराज के आस्था से ओत प्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देकर ऐसा भक्ति का रंग बरसाया कि जागरण में उपस्थित श्रोताओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से जंगल को गुंजायमान बना दिया। अर्चना देवी ने वीर बिग्गाजी महाराज के भजन रुण झुन बाजे घोड़ी थारा घुंघरा तथा इसी कड़ी में भजन अरज करू मैं बारंबार बिग्गाजी दादा अरज सुनो की अस्थामय प्रस्तुति पर जागरण में उपस्थित श्रोता टैर में टेर मिलाते हुए नाचने लगे।बाल कलाकार मोनू ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करते खूब दाद बटोरी ।गणेश वंदना के साथ शुरू हुए जागरण में पूरी रात भक्ति रस की बरसात में श्रोता आनंद लेते रहे ।अर्चना देवी एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक धार्मिक भजनों की प्रस्तुति ने जंगल में मंगल का अहसास करा दिया।जागरण में श्रोताओं के लिए चाय पानी की व्यवस्था की गई । जागरण कमेटी के नंदकिशोर तावनिया ने बताया कि जन सहयोग से आयोजित इस जागरण में सातलेरा, बिग्गा, जैसलसर, बाना, अभयसिंह पुरा,सहित आस पास के खेत ढाणियों से बच्चे महिलाओं सहित सैकड़ों की तादाद में श्रोताओं ने यहां पहुंच कर भजनों का आनंद उठाया।जागरण के दौरान गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित होती रही ।जागरण में उपस्थित श्रोताओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

देर रात तक भक्ति रस में मग्न नजर आए श्रोता लगते रहे जयकारे हुई भजनों की बरसात। सभी फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
जागरण मे बही भक्ति रस की बहार श्रोता हुए मंत्रमुग्ध ।
बाल कलाकार मोनू ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करते हुए खूब दाद बटोरी ।

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights