Nature Nature

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

Nature

समाचार गढ़ 28 नवंबर 2026।

राजस्थान में पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव के नतीजों ने सियासी तस्वीर बदल दी है। शुक्रवार को घोषित परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 255 पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनवाए हैं। वहीं भाजपा के खाते में 105 प्रधान आए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्य चुनाव में मिले बहुमत से भी ज्यादा प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की है। दूसरी ओर भाजपा को भी बहुमत वाली समितियों की संख्या से ज्यादा जगह जीत मिली है। इन नतीजों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

बहुमत से आगे निकली कांग्रेस, भाजपा ने भी बढ़ाए आंकड़े

पंचायत समिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस को 230 समितियों में बहुमत मिला था, जबकि भाजपा 51 समितियों में बहुमत के साथ थी। लेकिन प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने 105 पदों पर कब्जा जमाया। यानी दोनों ही दल बहुमत के आंकड़े से आगे निकलने में सफल रहे।

कांग्रेस ने 60 प्रतिशत से अधिक पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनवाए, जबकि भाजपा करीब 25 प्रतिशत समितियों में प्रधान बनाने में कामयाब रही। वहीं RLP ने 24 और BAP ने 14 पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनवाए। इसके अलावा निर्दलीयों के खाते में 19 और सीपीआईएम के खाते में 2 प्रधान पद आए।

6 जिलों में भाजपा का नहीं खुला खाता

प्रधान चुनाव के नतीजों में कुछ जिलों की तस्वीर भाजपा के लिए निराशाजनक रही। सीकर, नागौर, फलोदी, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़ और बूंदी में भाजपा अपना एक भी प्रधान नहीं बनवा सकी। वहीं डीग जिले में कांग्रेस का भी खाता नहीं खुला।

इन नतीजों ने साफ कर दिया कि पंचायत समिति चुनाव में बहुमत हासिल करना ही प्रधान पद की जीत की गारंटी नहीं है। क्रॉस वोटिंग और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों ने कई जगह परिणाम बदल दिए।

2015 से 2026 तक कैसे बदली कांग्रेस-भाजपा की स्थिति?

पिछले तीन पंचायत समिति प्रधान चुनावों के आंकड़े देखें तो कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। साल 2015 में भाजपा ने 163 प्रधान बनाए थे, जबकि कांग्रेस को 118 पद मिले थे। इसके बाद 2020 में कांग्रेस ने 180 और भाजपा ने 139 प्रधान बनाए।

अब 2026 के चुनाव में कांग्रेस ने 255 प्रधान बनाकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, जबकि भाजपा 105 पदों पर सिमट गई है। यानी 11 साल में कांग्रेस के 137 प्रधान बढ़े हैं, वहीं भाजपा के 58 प्रधान कम हुए हैं।

जिला प्रमुख चुनाव में भी दिखा था सियासी उलटफेर

इससे पहले जिला प्रमुख चुनाव में भी बहुमत के आंकड़ों से अलग नतीजे देखने को मिले थे। कांग्रेस ने 23 जिलों में बहुमत के मुकाबले 24 जगह जिला प्रमुख बनवाए, जबकि भाजपा 5 जिलों में बहुमत होने के बावजूद 10 जगह अपने जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। वहीं RLP ने नागौर में अपना बहुमत बरकरार रखा और BAP ने राजनीतिक समीकरणों के दम पर तीन जगह जिला प्रमुख बनवाए।

उप प्रधान चुनाव के साथ पूरी होगी प्रक्रिया

पंचायत समितियों में उप प्रधान पदों के लिए शनिवार को चुनाव होगा। इसके साथ ही प्रदेश के 37 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं प्रदेश की सभी 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

हालांकि, बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिलों में जिला प्रमुख और 38 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के चुनाव अगले महीने होंगे। इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

पंचायत चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन

जिला पंचायत समिति भाजपा कांग्रेस निर्दलीय
अजमेर 10 6 4 0
अलवर 11 3 8 0
बालोतरा 11 6 4 0
बांसवाड़ा 16 2 8 1
बाड़मेर 17 2 7 3
ब्यावर 7 2 5 0
भरतपुर 7 5 2 0
भीलवाड़ा 16 6 10 0
बीकानेर 15 3 10 2
बूंदी 8 0 5 3
चित्तौड़गढ़ 11 4 6 1
चूरू 13 7 6 0
दौसा 14 3 11 0
डीडवाना-कुचामन 9 1 5 0
डीग 5 5 0 0
धौलपुर 6 2 4 0
डूंगरपुर 14 5 4 2
हनुमानगढ़ 10 0 8 0
जयपुर 22 4 16 0
जैसलमेर 10 1 9 0
जालोर 14 2 12 0
झालावाड़ 8 3 5 0
झुंझुनूं 14 2 12 0
जोधपुर 23 1 16 1
खैरथल-तिजारा 6 3 3 0
कोटपूतली-बहरोड़ 8 2 6 0
नागौर 12 0 4 0
पाली 9 6 3 0
फलोदी 9 0 8 1
प्रतापगढ़ 8 3 2 0
राजसमंद 9 1 7 1
सवाई माधोपुर 8 0 7 1
सलूंबर 7 2 1 1
सीकर 16 0 15 1
सिरोही 8 1 7 0
टोंक 8 1 7 0
उदयपुर 20 11 8 1
कुल 419 105 255 19

इन पार्टियों के बने प्रधान

आरएलपीः बालोतरा 1, बाड़मेर और जोधपुर 5-5, डीडवाना-कुचामन 3, जयपुर 2 व नागौर 8
सीपीआइएमः हनुमानगढ़ 2
बीएपीः डूंगरपुर व प्रतापगढ़ 3-3, बांसवाड़ा 5 और सलूंबर 3

राजस्थान प्रधान चुनाव परिणाम 2026: पार्टीवार स्थिति

राजनीतिक दल निर्वाचित प्रधान प्रतिशत
भाजपा 105 25.06%
कांग्रेस 255 60.86%
आरएलपी 24 5.73%
बीएपी 14 3.34%
सीपीआईएम (माकपा) 2 0.48%
निर्दलीय 19 4.53%
कुल पंचायत समितियां 419 100%

2020 के प्रधान चुनाव में प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन

राजनीतिक दल निर्वाचित प्रधान
कांग्रेस 180
भाजपा 139
कुल 319
  • Related Posts

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights