समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां दे रही है। ऐसे में भाजपा बीकानेर देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसराज सिंवर ने मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है। सिंवर ने दंतौर मंडल से युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर सुभाष सारस्वत को नियुक्त किया गया है। जिसके बाद सारस्वत को पार्टी कार्यकर्ता व मित्र मंडली ने बधाई दी। वहीं इसके अलावा विकास गोदारा को गोडू मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
पंचायत समितियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगी ‘दीदी की कैंटीन’, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजीविका की समीक्षा बैठक आयोजित
समाचारगढ़, 18 अक्टूबर 2024। जिले की समस्त पंचायत समितियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा ‘दीदी की कैंटीन’ खोली जाएगी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि…