Nature Nature

सुबह उठते ही कॉफी का सेवन खतरनाक, जान लें नुकसान

Nature

खबर आपके स्वास्थ्य से जुड़ी है. दरअसल आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में शरीर को एक्टिव रखना ही, अपने-आप में बड़ा चैलेंज है. दिन भर ऑफिस का काम या स्कूल-कॉलेज की अफरा-तफरी में शरीर बुरी तरह टूटने लगता है, ऐसे में हम थककर नींद के आगोश में चले जाते हैं, मगर जब सुबह आंख खुलती है, तब भी ये थकान जस की तस बरकरार रहती है, ऐसे में हम खुद को इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए कॉफी पीते हैं, पर यहां सवाल है कि क्या वाकई में सुबह उठते ही कॉफी का सेवन सही है? क्योंकि सवाल आपकी सेहत का है, इसलिए हम लेकर आएं है इसका सटीक जवाब…

दरअसल कुछ लोगों को आदत होती है सुबह कॉफी पीने की, चाहे वो थके हो या न थके हो, ऐसे में उनके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर कॉफी के सेवन का सही समय क्या है. हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह उठते ही कॉफी के सेवन को नुकसान समझते हैं. उनके मुताबिक नींद खुलने के साथ ही या फिर बेहद ही कम अंतराल में कैफीन का सेवन शरीर के लिए खतरनाक है. ऐसे में इसका एक सटीक निर्धारित समय होना जरूर है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह उठते ही नहीं, बल्कि उठने के करीब एक-डेढ़ घंटे बाद कॉफी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है. दरअसल इस वक्त तक आप पूरी तरह से नींद के आगोश से बाहर आ जाते हैं, जिससे कॉफी आप पर सकारात्मक ढंग से असर करती है.

इसके पीछे का लॉजिक समझिए… 

खुद को जल्द से जल्द एक्टिव बनाने का ये कॉफी फॉर्मूला नुकसानदायक भी हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पूरे दिन काम-काज और भागदौड़ के बीच अंदर ही अंदर हमारा दिमाग एड्नसिन नामक केमिकल तैयार करता है, इसी केमिकल की वजह से हमें रात को नींद आती है. जब इसकी मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है, तो ये हमें सोने के लिए मजबूर करता है. अब जैसे ही हम कॉफी या फिर किसी अन्य कैफीन का सेवन करते हैं, तो हमारे दिमाग में एड्नसिन रिसेप्टर्स ब्लॉक होने लगते हैं, जिससे हमारी नींद तो उड़ जाती है, मगर इसका सेहत और शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में सुबह उठकर फौरन कॉफी पीना नुकसानदायक है. इसलिए आपको पहले एक घंटा इंतजार करना चाहिए, जिसके बाद आप कॉफी पी सकते हैं. 

Related Posts

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बीकानेर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महानिरीक्षक पुलिस…

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights