समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की राजस्थान मॉर्डन सी. सै. स्कूल, में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भीष्म कुमार शर्मा ने झंण्डारोहण किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट द्वारा ध्वज को सलामी दी गई। पीटी व डम्बल द्वारा शारीरिक व्यायाम की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। देशभक्ति गीतों से स्कूल प्रांगण गूंज उठा। मोबाइल थीम एकांकी ने अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। शाला अध्यापक भागीरथ ने संविधान के मौलिक नियमों के बारे में अवगत कराया। संस्था प्रधान मनीष कुमार शर्मा ने आगन्तुक महानुभवों एवं समस्त विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों को माता-पिता, बुजुर्गो के प्रति समर्पित रहने के विचार साझा किये। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी व्याख्याता सुबोध सक्सेना एवं जीव विज्ञान व्याख्याता बाबूलाल जांगीड़ ने किया।























