Nature Nature

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों और नागरिकों की सहायता के लिए ई पोर्टल लॉन्च परिजन कर सकेंगे ई-इंटीमेट

Nature

बीकानेर, 1 मार्च। यूक्रेन में रहने वाले बीकानेर सहित राज्य भर के विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों की मदद और उन्हें सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तथा राजस्थान फाउंडेशन सतत रूप से प्रयासरत हैं। इनसे संबंधित समस्त सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है। इसे https://home.rajasthan.gov.in और https://rajasthan.gov.in के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि यदि बीकानेर जिले के विद्यार्थी अथवा अन्य नागरिक यूक्रेन में रहते हैं और वे भारत लौटना चाहते हैं, तो उनके परिजन इस पोर्टल के ई-इंटीमेशन लिंक पर अपनी समूची जानकारी भरकर इसे अपलोड करें। उन्होंने ऐसे परिजनों से भयभीत नहीं होने की अपील की है और कहा है केंद्र और राज्य सरकार के अलावा राजस्थान फाउंडेशन इनकी मदद के लिए सतत प्रयासरत हैं।
श्रीवास्तव हैं नोडल अधिकारी
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त श्री धीरज श्रीवास्तव को विदेश मंत्रालय और यूक्रेन दूतावास से समन्वय रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन नंबर 181, टेलीफोन नंबर 0141-2229091/2229111 तथा मोबाइल 8306009838 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त rajfound-rj@nic.in पर ईमेल किया जा सकता है।
जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित
उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इससे संबंधित जानकारी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0151-2226031 पर भी दी जा सकती है। यह नियंत्रण कक्ष राउंड दा क्लॉक कार्यरत है।

  • Related Posts

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    बोले- 1965 युद्ध में पाक को यहां से खदेड़ा, अब ड्रोन नेटवर्क पर रहेगी पैनी नजर समाचार गढ़ 26 मई 2026 बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत-पाक…

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    समाचार गढ़ 26 मई 2026। अमित शाह मंगलवार को बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। यह पोस्ट देश की सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

    पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

    पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

    पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

    जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

    जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights