Nature Nature

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

Nature

समाचार गढ़ 13 नवंबर 2026। राजधानी दिल्ली में अब दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनने जा रहा है। यहां भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को एक ही जगह देखने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में तैयार किया जाएगा। करीब 3,230 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का आकार इतना बड़ा होगा कि इसका डिस्प्ले एरिया फ्रांस के मशहूर लूव्र म्यूजियम को भी पीछे छोड़ देगा। इसे 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पहली गैलरी 2027 में आम लोगों के लिए खोले जाने की उम्मीद है।

लूव्र और ब्रिटिश म्यूजियम से भी बड़ा होगा डिस्प्ले एरिया

इस म्यूजियम को करीब 1 लाख 78 हजार 509 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इसमें 1 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा का डिस्प्ले एरिया होगा। तुलना करें तो फ्रांस के लूव्र म्यूजियम का डिस्प्ले एरिया करीब 73 हजार वर्ग मीटर, ब्रिटिश म्यूजियम का 70 हजार वर्ग मीटर और रूस के हर्मिटेज म्यूजियम का करीब 66 हजार 800 वर्ग मीटर है। इस तरह युगे युगीन भारत म्यूजियम इन सभी से बड़ा होगा।

पीएम मोदी ने 2023 में किया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मई 2023 को इस म्यूजियम की योजना का ऐलान किया था। संस्कृति मंत्रालय ने इसके लिए विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार किया है। खास बात यह है कि म्यूजियम को नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक इमारतों में बनाया जाएगा। इन इमारतों की मूल वास्तुकला और विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां भारत की सभ्यता, कला, संस्कृति और ऐतिहासिक उपलब्धियों को अलग-अलग गैलरी के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।

रोजाना 30 हजार लोग कर सकेंगे दीदार

सरकार की योजना के मुताबिक, इस म्यूजियम में रोजाना करीब 30 हजार लोगों के आने की व्यवस्था होगी। यहां पहुंचना भी आसान होगा, क्योंकि मेट्रो स्टेशन इसकी नजदीक ही होगा। म्यूजियम में प्रवेश के लिए रकाबगंज गुरुद्वारा और कर्तव्य पथ की तरफ से रास्ते बनाए जाएंगे।

2027 में खुलेगी पहली गैलरी

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच चरणबद्ध तरीके से तैयार किया जाएगा। योजना के मुताबिक, नॉर्थ ब्लॉक में पहली गैलरी 2027 में आम लोगों के लिए खोली जा सकती है। इसकी थीम ‘अडॉर्नमेंट’ यानी सजावट और अलंकरण पर आधारित होगी।

सरकार के मुताबिक, म्यूजियम को लंबे समय तक संचालित करने के लिए टिकट, फूड कोर्ट, कार्यक्रमों, किराये और गाइडेड टूर जैसी सुविधाओं से कमाई की व्यवस्था भी की जाएगी। इसे राष्ट्रीय सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, आम लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारत के इतिहास और विरासत को करीब से जानने का मौका मिल सके।

इस तरह दिल्ली का युगे युगीन भारत म्यूजियम सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया के सामने पेश करने वाला एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

  • Related Posts

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    समाचार गढ़ 13 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। कुलगाम में CRPF की चौकी पर…

    पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

    समाचार गढ़ 13 नवंबर 2026। पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मिलिट्री कैंप को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

    पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

    खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, पीछे से लगती रही हाजिरी; अफीम के साथ पकड़ा गया तो खुला राज

    खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, पीछे से लगती रही हाजिरी; अफीम के साथ पकड़ा गया तो खुला राज

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights