Nature Nature

कंगाली में आटा गीला:- दुसारणा बड़ा जीएसएस के ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ी मशक्कत से आग पर पाया काबू

Nature

समाचार-गढ़, 18 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। दुसारणा बड़ा गांव के 33/11केवी ग्रिड सब स्टेशन एक ट्रांसफार्मर में शुक्रवार शाम को अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफार्मर के जलने उठा काला धुंआ व आग की लपेटे दूर-दूर तक दिखाई दी। ट्रांसफार्मर में भरे तेल ने आग पकड़ी तो आग ने विकराल रूप ले लिया और आग के गोले से चलने लगे। दुसारणा बड़ा के द्वितीय जीएसएस के ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर डिस्कॉम के आला अधिकारी दुसारणा पहुंचे और हालात पर नजर रखी। इस बीच सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकलें भी दुसारणा जीएसएस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की खबर मिलते ही ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने में जुट गए। किन्तु आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। इस बीच पास के लगे दूसरे ट्रांसफार्मर को आग से बचाने लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। वरना आगजनी ओर भी भयावाह रूप ले लेती। इस आगजनी में डिस्कॉम को करीब 30 लाख को नुकसान हुआ है।

विधायक महिया ने लिया संज्ञान

दुसारणा बड़ा गांव के जीएसएस के ट्रांसफार्मर में आग लगने की जानकारी मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने संज्ञान लिया और डिस्कॉम के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर किसानों को पहले से ही बिजली संकट की मार से परेशानी में होने की बात कहते हुए दुसारणा बड़ा जीएसएस पर त्वरित रूप से नया ट्रांसफार्मर यथा शीघ्र लगाकर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए। विधायक महिया ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर में आग लगने से डिस्कॉम के “कंगाली में आटा गीला होने” की कहावत चरितार्थ हो रही है। इस समय किसानों को पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में किसान पहले परेशान है और डिस्कॉम की स्थिति भी लचर है। अब ट्रांसफार्मर में आग लगने से स्थिति काफी विकट हो गई है। फसलें सूखने के कगार पर है और बिजली की कमी व ट्रिपिंग आदि से किसानों के मोटरें, बूस्टर, केबल, स्टार्टर्स आदि जलने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Related Posts

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights