Nature Nature

AG ऑफिस में असिस्टेंट सुपरवाइजर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

Nature

जयपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने राजस्थान की राजधानी में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने जयपुर के एजी ऑफिस में कार्यरत असिस्टेंट सुपरवाइजर उमेश सिन्हा को एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ रगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी आरोपी को सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने पेश करेगी। आरोपी सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने रेगुलाइजेशन और एरियर के भुगतान के लिए 12 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी के आवास पर सर्च अभियान भी चलाया। एजेंसी ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गया है।

जांच एजेंसी सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, एक परिवादी ने एजी ऑफिस में तैनात सीनियर DAG और असिस्टेंट सुपरवाइजर उमेश सिन्हा के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को लिखित तौर पर जानकारी देते हुए कहा था कि उसके नौकरी को रेगुलराइज करने, कई महीनों के एरियर के बकाया रकम जल्द से जल्द भुगतान करने और प्रमोशन के मामले में मदद करने का आश्वासन देकर उससे 12।5 लाख रुपये रिश्वत की डिमाड की थी। शिकातकर्ता ने आरोप लगाया है कि रिश्वत की राशि न दोने पर नौकरी में रेगुलराइज कार्य को प्रभावित करने और एरियर की बकाया राशि को रोकने की धमकी दी गई थी।

एक लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

सीबीआई ने मंगलवार को आरोपी उमेश सिन्हा को एक लाख रुपए की घूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बताया कि यह रिश्वत असिस्टेंट सुपरवाइजर ने सीनियर डीएजी के नाम पर ली थी। गिरफ्तारी के बाद शाम में सीबीआई आरोपी के निवास पर छापेमारी की, जिसमें उन्हें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कई अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जायेगी। इसके लिए जल्द ही उनको नोटिस भेज दिया जाएगा।

  • Related Posts

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    समाचार-गढ़ 14 नवंबर 2026। विदेश में रहकर भी अपनी जन्मभूमि और समाज से जुड़ाव बनाए रखने वाले बीकानेर के प्रवासी हरदेश मरवाहा ने बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की…

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    समाचार गढ़ 14 नवंबर 2026। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पंचायती राज विभाग के तहत नई सीधी भर्ती का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बेटियों को मिलेगी 25-25 हजार रुपए की सहायता, प्रतिवर्ष 1.25 लाख रुपए खर्च करेंगे मरवाहा

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, इन पदों पर नई भर्ती की तैयारी तेज

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    राजस्थान के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का दो दिन का अलर्ट; फिर बढ़ेगी ठंड

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    अमेरिका में हवाई सेवाओं पर लगा देशव्यापी ब्रेक हटा, हजारों यात्री फंसे; FAA के पुराने रडार सिस्टम में खराबी से मचा हड़कंप

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights