Nature Nature

फसल पकाव तक बकाया के नाम पर कनेक्शन काटने व ट्रांसफार्मर उतारने की कार्यवाही बंद करें विद्युत विभाग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले में फसल पकाव के समय विद्युत विभाग द्वारा किसानों के कृषि कनेक्शन काटकर ट्रांसफार्मर उतारने का मुद्दा बुधवार को राजस्थान विधानसभा में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा उठाया गया। विधायक महिया ने फसल पकाव तक किसानों के कनेक्शन काटने व ट्रांसफार्मर उतारने की कार्यवाही रोकने की मांग सरकार से की। विधानसभा के नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले में इस समय फसल पकाव पर है। ऐसे समय में विद्युत विभाग का दस्ता बकाया के नाम पर किसानों के कृषि कनेक्शन काटने व ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई कर रहा है। जिससे किसानों के खेतों में पकाव पर खड़ी फसल खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर विद्युत विभाग इस समय कार्रवाई करेगा तो किसान अपनी खेती का लागत मूल्य भी निकाल नहीं पाएगा और विभाग का बकाया भी नहीं चुका पाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल पकाव तक विद्युत विभाग की कार्रवाई से राहत देकर बकाया में पेनल्टी व ब्याज पर छूट की अवधि भी बढ़ाई जावें ताकि फसल निकालने के बाद किसान छूट का फायदा उठाकर निगम का बकाया चुका सकें।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights