Nature Nature

पहाड़ियों के जंगल में सर्च ऑपरेशन

Nature

समाचार-गढ़, इंफाल। सीमा सुरक्षा बल की एक टीम को मणिपुर के उखरूल जिले के थवाई कुकी गांव में तैनात किए जाने की संभावना है, जहां शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल आसपास की पहाड़ियों के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां हथियारबंद लोगों के छिपे होने की आशंका है। 

सूत्रों ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की सहायता के लिए राज्य के नौ जिलों में बीएसएफ की लगभग 60 कंपनियों को तैनात किये जाने की संभावना है। गांव में बीएसएफ टीम तैनात करने का संभावित कदम ऐसे वक्त उठाया जा रहा है, जब कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान लोगों के एक समूह के अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों के खुले प्रदर्शन के बारे में चुराचांदपुर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी। 

बीएसएफ (पूर्वी कमान) की अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सोनाली मिश्रा ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाल में राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी और उन्हें पूर्वोत्तर राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। इस बीच, मणिपुर में जातीय हिंसा से बचने के लिए मेइती समुदाय के 200 से अधिक जो लोग म्यांमार चले गए थे, वे तीन महीने से अधिक समय के बाद सुरक्षित राज्य लौट आए। 

तीन जनों को जिंदा जलाने की सीबीआई जांच 

मणिपुर में एक कुकी-मेइती दंपती के सात वर्षीय बच्चे को उसकी मां और चाची के साथ जिंदा जला दिए जाने की घटना समेत 20 मामले जांच के लिए पुलिस ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दिए हैं। सीबीआई ने तीन मई से राज्य में हुई जातीय झड़पों की जांच शुरू कर दी है। चार जून को पश्चिम इंफाल जिले के इरोइसेम्बा में भीड़ ने एक एम्बुलेंस पर हमला कर दिया और उसमें आग लगा दी थी।

Related Posts

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई…

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights