Nature Nature

सूडसर में हुआ हर घर सम्मेलन, युवा नेता बाना के नेतृत्व में चल रहा हर घर राहत अभियान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के गांव में लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं और राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। युवा नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में पहुंच रहे हैं ताकि राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में आमजन को बताया जा सके। आज पार्टी का दूसरे चरण का बड़ा अभियान सूडसर गांव में आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के नेता खुलकर बोले। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एंव विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर बोले  बंद कमरों में बांटी गई टिकटें जनता वापस डब्बा बन्द कर लौटा देती है, इसलिए स्पष्ट है की कांग्रेस पार्टी इस बार जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ता को जनता की आवाज पर टिकट देगी।

सम्मेलन के माध्यम से बाना ने अपना दम दिखाया और बड़ी संख्या में सूडसर व आसपास के गांवो से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को एकमंच पर लाकर सरकार की योजनाओं से क्षेत्र के हर पात्र नागरिक को लाभान्वित करने, योजनाओ का प्रचार प्रसार करने का जिम्मा दिया। अथिति रूप में मौजूद प्रभारी मनीष मक्कासर ने बाना को जमीन से जुड़ कर पार्टी का काम करने की बात कही और बाना द्वारा किये गए कार्यो की रिपोर्ट प्रतिदिन दिल्ली तक भेजने, कार्यकर्ताओ के मानस के अनुसार ही टिकटों का वितरण करने और टिकट के पैनल में बाना का नाम भेजने की जानकारी दी। इस दौरान डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़ ने हरिराम बाना के संघर्ष को युवाओं द्वारा इतिहास बनाने का प्रयास और बाना के साथ जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरिराम बाना ने साथ देने के लिए आभार जताया और विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। हर घर राहत अभियान की जानकारी यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने देते हुए इसे राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अनूठा बताया। सम्मलेन को रामरतन बुडिया, भंवरलाल जोशी, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, विक्रमसिंह कोटडिया आदि ने भी सम्बोधित किया व उदरासरपूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, लखासर पूर्व सरपंच मुखराम गोयल, पंचायत समिति सदय केसराराम गवारिया, रामेश्वरलाल महिया, पप्पूराम खिलेरी, रामलाल नाहर, विकास जाखड़, मालाराम, भूराराम प्रजापत आदि कांग्रेस नेता मंचासीन रहे। इस दौरान सहीराम खिलेरी, मालाराम मास्टर, डूंगराराम प्रजापत, भंवरलाल खिलेरी, भंवरलाल डेलू, हनुमानाराम कुम्हार, पुरखाराम खिलेरी, राजकुमार सारण, कैलाश भार्गव, मुनिराम डेलू, अमराराम मेघवाल, जैसाराम बुडिया, रामूराम भादू, सीताराम खोड, श्रवण डेलू, रतिराम सिहाग, मनोज महिया, हड़मान खिलेरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर गांवो में हर घर जा रही युवा टीम के सभी कार्यकर्ताओं का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया।

Related Posts

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बीकानेर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महानिरीक्षक पुलिस…

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights