Nature Nature

ब्रेन हेमरेज के संकट से जूझ रहे डूडी, दिल्ली स्थित मेदांता में किया एयरलिफ्ट

Nature

समाचार-गढ़, 29 अगस्त 2023। ब्रेन हेमरेज के संकट से जूझ रहे कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को आज जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल से दिल्ली स्थित मेदांता के लिये एयरलिफ्ट किया गया है। इस मौके पर मेदांता हॉस्पिटल सहित एसएमएस हॉस्पिटल के टीम मौजूद रही। इससे पहले एसएमएस हॉस्पिटल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कोरिडोर बनाया गया, यानि पूरा रास्ता खाली करवाया। शिफ्टिंग के दौरान डूडी के परिजनों के अलावा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, मंत्री भंवर सिंह भाटी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कांग्रेस नेता राजेन्द्र मूण्ड सहित तमाम नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि रविवार सुबह डूडी की तबीयत खराब हुई थी। अचानक वे जयपुर स्थित अपने आवास पर बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें मंगलम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां स्थिति को देखते हुए एसएमएस हॉस्पिटल शिफ्ट करते हुए तुरंत न्यूरो टीम द्वारा ऑपरेशन किया गया। करीब साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन में डॉक्टर्स ने ब्लड क्लॉट निकालते हुए जहां से ब्रेन डेमैज हुआ उसको रिपेयर किया गया। उसके बाद से डूडी का आईसीयू में इलाज चल रहा था। जहां स्थिति स्टेबल होने के बाद लगातार चिंताजनक बनी हुई थी। ऐसे में परिजनों की इच्छा के अनुसार डूडी को हायर सेंटर भेजा गया है।

  • Related Posts

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित…

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। आज जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। 22 अप्रैल 2025 को श्रीनगर से करीब 95 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में हुए इस कायरतापूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights