Nature Nature

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

Nature

समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026।

मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर में एक उद्योगपति ने ऐसा दान दिया है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है। चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने के आभूषण और 238.2 कैरेट हीरे भेंट किए हैं। इस दान की कुल कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे मंदिर के इतिहास में किसी एक श्रद्धालु की ओर से दिया गया सबसे बड़ा आभूषण दान बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सौंपे आभूषण

यह दान 26 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दिया गया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी भी मौजूद रहे। वर्धमान जैन और उनकी पत्नी ने मंदिर के अधिकारियों को सोने और हीरे से जड़े आभूषण सौंपे।

इस भेंट में कुल 9 सेट के 46 आभूषण शामिल हैं। इनमें भगवान वेंकटेश्वर के लिए सोने का मुकुट, पैरों के आभूषण, हार, बाजूबंद और कई तरह के अन्य आभूषण शामिल हैं। दान किए गए 121 किलो सोने में से 106 किलो का इस्तेमाल भगवान के आभूषण बनाने में किया गया है, जबकि बाकी 15 किलो सोने से देवी पद्मावती के लिए सोने की साड़ी तैयार की जाएगी।

कौन हैं वर्धमान जैन?

इतना बड़ा दान करने वाले वर्धमान जैन चेन्नई के रहने वाले उद्योगपति हैं। वे हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) और ऑटोमेशन के क्षेत्र में काम करते हैं। उन्हें मुख्य रूप से एक्सेस हेल्थकेयर के सह-संस्थापक और वाइस चेयरमैन के रूप में जाना जाता है। उनकी कंपनी हेल्थकेयर सेक्टर को तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराती है।

जैन ने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई की। इसके बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, ऑस्टिन से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर में मेडिकल कोडिंग, इमेज प्रोसेसिंग और रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में काम किया है।

2025 में बिजनेस को लेकर हुई बड़ी डील

वर्धमान जैन के कारोबारी सफर में साल 2025 भी काफी अहम रहा। इसी दौरान अमेरिकी निवेश कंपनी न्यू माउंटेन कैपिटल ने एक्सेस हेल्थकेयर में करीब 70 से 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सौदे में कंपनी का मूल्यांकन करीब 2 अरब डॉलर किया गया था। इस डील के बाद जैन का नाम बिजनेस जगत में भी चर्चा में आया।

पहले भी कर चुके हैं मंदिरों के लिए दान

वर्धमान जैन का यह पहला बड़ा धार्मिक दान नहीं है। वे पहले भी मंदिरों और सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहे हैं। हालांकि, तिरुमला मंदिर में 121 किलो सोने और हीरे के आभूषणों की यह भेंट अपने विशाल आकार और कीमत के कारण खास चर्चा में है।

इस दान को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी इसे ऐतिहासिक बताया है। वहीं, मंदिर प्रशासन के अनुसार यह किसी एक श्रद्धालु की ओर से भगवान वेंकटेश्वर को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा आभूषण दान है।

  • Related Posts

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने दावा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights