Nature Nature

सीओ ऑफिस में मनाया रक्षाबंधन, पुलिस के जवानों को राखी बांध बनाया यादगार

Nature

समाचार-गढ़, 31 अगस्त 2023। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड़ ने बताया की समिति की महिला सदस्याओं ने पुलिस उप अधीक्षक श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय पहुंचकर पुलिस के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन को उनके लिए यादगार बनाया। समिति के सदस्य लक्ष्मी सुथार, पूजा शर्मा के नेतृत्व में कार्यलय में मौजूद समस्त पुलिस स्टाफ को रक्षासूत्र में बांधकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की मंगलकामनाये की। लक्ष्मी सुथार ने बताया कि घर से दूर ये पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा में रात दिन सेवारत रहते है। जब ये हमारी सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य पथ पर बने रहते हैं तो हमारा भी फ़र्ज़ बनता है कि हम त्योहारों की खुशियों को इनके साथ साझा करें और घर से दूर रहने वाले हमारे जवानों को घर सा अहसास दिलाये। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने सभी महिला सदस्यों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनको शुभाशीष दिया एव उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा चलाये गए पुलिस विजन दस्तावेज 2030 मिशन में ज्यादा से ज्यादा जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। हेड कांस्टेबल सेवाराम जाट ने बताया कि घर से दूर होते हुए भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस तरह कस्बे की मातृशक्ति के अपनत्व के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान सदस्य पूजा शर्मा, राजेश्वरी सुथार, यशोदा सिद्ध और अन्य मातृशक्ति आदि ने वहां उपस्थित रहकर भाई बहन के इस पवित्र त्योहार को धूमधाम से मनाने का संदेश दिया। महिला समिति की सदस्याओ ने मौजूदा स्टाफ विनोद यादव, योगेश, सुमन, लूणाराम, सहित सभी मौजूद पुलिस स्टाफ को राखी बांधी व मुँह मीठा करवाया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights