Nature Nature

बिजली समस्याओं को लेकर विधायक महिया दिखे गंभीर, अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी

Nature

समाचार-गढ़ 31 अगस्त 2023 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने गुरुवार को बीकानेर में मुख्य अभियंता कार्यालय में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र व जिले के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों के साथ बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर घेराव किया। विधायक महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने पर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता व स्थानीय अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। विधायक ने जिले के गांव नौरंगदेसर, बम्बलू व राणीसर के किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता में मध्यस्थता कर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई हेतु समझौता करवाया।
समाचार लिखे जाने तक विधायक महिया क्षेत्र की बिजली समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य अभियंता के साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। विधायक महिया द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय में ही उपस्थित रहने से अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा और मुख्य अभियंता के निर्देशों पर निगम के कर्मचारी लंबित प्रस्तावों को सक्षम स्तर तक पहुंचाने में व्यस्त रहे। विधायक महिया ने कहा कि बिजली संकट में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने देंगे।

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात ने दावा…

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

समाचार गढ़ 26 नवंबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI चैटबॉट आमतौर पर सवालों के जवाब देने और यूजर्स की मदद करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन इन दिनों Google…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights