लखासर सहित कई गांवो में सदस्यता अभियान के तहत सदस्य जोड़े
समाचार-गढ़, 1 सितम्बर 2023। भाजपा सदस्यता अभियान के अन्तर्गत श्रीडूंगरगढ के लखासर सहित कई गांवो में भाजपा टीम ने मिस्ड कॉल के माध्यम से नए सदस्य जोड़े। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, अभियान के संयोजक सुरेन्द्र चुरा, युवा मोर्चा से सहसंयोजक आईदान जोशी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भवानी सिंह बिका, भगवान सिंह तंवर, पूर्व महामंत्री बजरंग सिंह लखासर,समुन्द्र सिंह, भंवर सिंह देवड़ा, अभय सिंह, श्री भगवान नाई, ओमप्रकाश शर्मा, दीपेश शर्मा, ओमप्रकाश मेघवाल,प्रेम नाई आदि कार्यकर्ताओं ने पैंपलेट, स्टीकर कार्यकर्ताओं के घरों के आगे लगाते हुए पार्टी का प्रचार किया तथा सैंकड़ों सदस्य पार्टी में मिस्ड कॉल के माध्यम से जोड़े।


























