Nature Nature

भादुड़े की पंचमी को बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, धोक लगाकर की जहरीले जीवों से रक्षा की कामना, झोरड़ा धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Nature

भादुड़े की पंचमी को बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, धोक लगाकर की जहरीले जीवों से रक्षा की कामना, झोरड़ा धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

समाचार-गढ़, 20 सितंबर 2023, श्रीडूंगरगढ़ (गौरीशंकर तावणियाँ की रिपोर्ट। भादवे की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आज ब्राह्मण कुल अवतारी सांपों के देवता बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा । श्री डूंगरगढ़ अंचल के सभी हरिराम जी महाराज के मंदिरों में सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगी नजर आई । श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लेते हुए पतासा,खीर,नारियल,लड्डू,पेड़ा का प्रसाद चढ़ा कर जहरीले जीवो से रक्षा की कामना की ।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के रीड़ी,देराजसर, सातलेरा,श्री डूंगरगढ़, सेरूणा सहित कई गांवो में दिन भर मंदिरों में भक्तो का सैलाब उमड़ा रहा।श्री डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव में जहां रात्रि को बाबा हरिराम जी महाराज का विशाल रात्रि जागरण हुआ तो आज मेला भरा जिसमे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ नजर आया । यहां मंदिर पुजारी हरिराम नाई ने बाबा हरिराम जी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्वलित करते हुए जहरीले जीवो से रक्षा की कामना की तथा क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की । इस अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ के प्रसिद्ध देराजसर गांव में बाबा हरिराम जी महाराज का विशाल जागरण एवं मेला भरा जिसमे आसपास के कई गांवो से भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां अलसुबह पुजारी गोपीराम जी परिवार के पुजारी काशीराम सारस्वा ने बाबा की पूजा अर्चना करते हुए अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की ।यहां सूडसर,दुलचासर, कोटासर,नारसीसर,तेजरासर,लखासर, बाधनू,सहित कई गांवो से भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ा कर जहरीले जानवरो रक्षा की कामना की ।श्री डूंगरगढ़ स्थित बिग्गा बास में हरिराम जी महाराज के मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तथा मेला भरा जहां लगी अस्थाई दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
झोरड़ा में उमड़ा भक्तो का सैलाब
नागौर जिले में स्थित ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा हरिराम जी महाराज के गांव झोरड़ा स्थित मुख्य धाम पर लाखो की तादाद में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया ।यहां राजस्थान के अलावा कई राज्यों से लाखो की तादाद में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रक्षा की कामना बाबा श्री हरिराम जी महाराज से की ।झोरड़ा धाम से रमेश दाधीच ने बताया कि यहां मंगलवार रात्रि को बाबा का विशाल जागरण आयोजित हुआ ।बुधवार को सुबह तीन बजे से ही भक्तो की लंबी कतारें लग गई थी भक्तो ने कतार में घंटो खड़े होकर दर्शन कर मनौतियां मांगी तथा सुख समृद्धि की कामना की ।
पैदल यात्री संघों की रही धूम
झोरड़ा स्थित बाबा श्री हरिराम जी महाराज की मुख्य धाम झोरड़ा में पैदल यात्री संघों की धूम लगी रही ।यहां हजारों की संख्या में नाचते गाते हुए पैदल यात्री संघ ने पहुंचकर बाबा श्री हरिराम जी महाराज से अरदास करते हुए मंगल कामना की।

श्री डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक ।
देराजसर गांव में बाबा हरिराम जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण में उमड़ा श्रोताओं का सैलाब ।
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के देराजसर गांव में रोशनी से जगमग ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देवता बाबा श्री हरिराम जी महाराज का मंदिर ।
झोरड़ा स्थित बाबा श्री हरिराम जी महाराज की मुख्य धाम लगा रहा भक्तो का तांता
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights