Nature Nature

समिति के चुनाव सम्पन्न, राठी तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, सेरड़िया मंत्री, पुगलिया कोषाध्यक्ष

Nature

समाचार-गढ़, 20 सितम्बर 2023। सामाजिक संस्था महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ का साधारण सभा का निर्वाचन अधिवेशन समिति कार्यालय में संपन्न हुआ । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने आय व्यय एवं गत वर्षो में आयोजित गतिविधियों को प्रतिवेदन रूप में सदन के समक्ष रखा। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सेरडिया ने बताया कि संस्था ने दो वर्ष के कार्यकाल में श्रीगोपाल राठी के नेतृत्व में बहुत से जनकल्याणकारी कार्य किए। पी बी एम हॉस्पिटल में एयर कंडीशनर की व्यवस्था, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में कूलर व्यवस्था, सामुदायिक चिकित्सालय में आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। शिक्षकों, युवा प्रतिभाओं एवं राष्ट्र के अनुकरणीय व्यक्तित्वों को सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इसी के साथ समाज के लिए रचनात्मक कार्यो को क्रियान्वित किया जा रहा है । चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार शुभकरण पारीक ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष निर्वाचन नियमों की जानकारी देकर निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की एवं संस्था के सभी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीगोपाल राठी, मंत्री सुशील सेरडिया, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया एवं 11 सदस्यों के एकल आवेदन प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी शुभकरण पारीक ने अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ,मंत्री सुशील सेरडिया, कोषाध्यक्ष निर्मल पुगलिया एवं सदस्य तुलसीराम चोरड़िया, बजरंग सेवग, डॉ मदन सैनी, विजयराज सेवग, विजय महर्षि, ललित बाहेती, कुम्भाराम घिंटाला, रवि प्रकाश शर्मा, संजय करवा, सुरेश भादानी, अशोक पारीक के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी शुभकरण पारीक ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री गोपाल राठी ने कहा कि संस्था समाज एवं राष्ट्र हितार्थ कार्यो हेतु प्रयत्नशील है। शीघ्र ही युवाओं एवं बुजुर्गों हेतु नए रचनात्मक कार्यों को बढ़ाया जाएगा । वरिष्ठ सदस्य तुलसीराम चोरड़िया ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को जनतांत्रिक तरीके से सभी के साथ विचार विमर्श व सहयोग से संचालित किया जाना चाहिए। समिति के कोषाध्यक्ष निर्मल पुगलिया ने समिति के कार्य क्षेत्र एवं गतिविधियों के विस्तार की बात रखी । सदस्य विजयराज सेवग ने प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं की महत्ती उपयोगिता पर सामाजिक संस्थाओं के संदर्भ में अपने उद्गार व्यक्त किए।
संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीगोपाल राठी
सुशील सेरड़िया
निर्मल कुमार पुगलिया
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights