Nature Nature

शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक

Nature

समाचार-गढ़, 4 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो इसमें सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाये। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करें। ये बात श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सभागार में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने कही। चौधरी ने उपस्थित सदस्यों को आचार संहिता की पालना के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा, कांग्रेस से कन्हैयालाल सोमाणी व माकपा से मुकेश ज्याणी ने भाग लिया। सभी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए आश्वासन भी दिया। इसी परिसर में राजस्व विभाग के राजस्व कार्मिकों, सभी पटवारी व भूअभिलेख निरीक्षकों की बैठक भी चौधरी द्वारा ली गई। चौधरी ने निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजवीरसिंह, नायब तहसीलदार महावीर राम गोस्वामी व विनोद कुमार कड़वासरा सहित अनेक पटवारी मौजूद रहे।

Related Posts

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights