समाचार-गढ़, 7 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बीदासर रोड रेलवे फाटक के आगे सफेद कट्टे में शराब लिए हुए खड़ा है और किसी साधन से जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। पुलिस ने उसी दौरान युवक को पकड़ लिया और उसका नाम पूछा तो उसने लक्ष्मण सिंह पुत्र नानूसिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी सोनियासर सुखराम बास बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास कट्टे में 40 पव्वे देसी शराब के मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर ली और युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच हवासिंह को सुपूर्द कर दी।




















