Nature Nature

अब कांग्रेस उम्मीदवारों की इस दिन आ सकती है सूची, पढ़े ख़बर

Nature

समाचार गढ़ 17 अक्टूबर 2023 भाजपा की ओर से गत दिनों जारी हुई प्रत्याशियों की सूची में बस्सी का टिकट तो घोषित हो गया है, लेकिन अब कांग्रेस की पहली सूची दौसा जिले के सिकराय विधानसभा में 20 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की सभा के बाद कभी भी घोषित हो सकती है। इधर, बस्सी में भाजपा प्रत्याशी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन कांग्रेस का टिकट फाइनल नहीं हाेने से यहां असमंजस बना हुआ है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भाजपा की दूसरी सूची एक दो दिन में ही घोषित हो सकती है। जबकि कांग्रेस दौसा जिले के सिकराय विधानसभा में प्रियंका गांधी की सभा के बाद ही टिकट वितरण की सूची जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों में जुट गई है। जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ विधानसभा सीटों पर टिकटों के लिए भागदौड़ जारी है। नेता टिकटों के लिए दिल्ली तक दौड़ लगा रहे है। हालांकि कांग्रेस में कई दावेदारों का टिकट पक्का माना जा रहा है लेकिन लिस्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ विधानसभा सीटों पर एक टिकट के अलावा अन्य सभी पांचों टिकटों का इंतजार है, लेकिन बस्सी में भाजपा का टिकट फाइनल होने के बाद इन तीनों ही विधानसभाओं में भाजपा व कांग्रेस पार्टी स्तर पर चुनावी तैयारी कर रही है, क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद चुनाव के मात्र 45 दिन ही बचे थे। ऐसे में एक-एक दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि टिकट जिसको मिलेगा वह मिलता रहेगा पार्टी अपने स्तर पर तैयारी में जुट गई है।

Related Posts

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह समाचार गढ़ 18 जून 2026 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट का सिलसिला थमने…

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights