Nature Nature

जापान ने पहली बार एक भयंकर हथियार की टेस्टिंग की

Nature

टोक्यो। जापान ने पहली बार एक भयंकर हथियार की टेस्टिंग की, जिसे रेल गन कहते हैं। इसकी फायरिंग की गई। दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार को एक युद्धपोत से चलाया गया। जापानी मैरीटाइम सेल्फडिफेंस फोर्स यानी वहां की नौसेना ने यह टेस्टिंग की है। दरअसल, यह एक फ्यूचर वेपन है। खास बात यह है कि इसमें किसी गोले-बारूद की जरूरत नहीं होती। जापान ने इस खतरनाक हथियार का परीक्षण इसलिए किया है, ताकि वह चीन के हाइपरसोनिक हथियारों, मिसाइलों को आसमान में ही उड़ा देगा। यह एक मीडियम कैलिबर की नौसैनिक रेलगन है। यह हथियार जापान की राजधानी टोक्यो को दुश्मन के हमलों से बचाने का काम करेगी।

दागती है 40 मिमी के स्टील प्रोजेक्टाइल

जापानी नौसेना ने इस परीक्षण का जो वीडियो जारी किया है उसमें अलग-अलग एं गल से रेलगन की फायरिंग को दिखाया जा रहा है। रेल गन के जरिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी को मिसाइल की तरफ फेंकता है। इसकी गति बहुत ही ज्यादा होती है। यह हाइपरसोनिक स्पीड से भी तेज चला जाता है। माना जा रहा है कि जापान ऐसे कई रेलगन देश की समुद्री और जमीनी सीमा पर तैनात करने जा रहा है। यह गन 40 मिलिमीटर के स्टील प्रोजेक्टाइल को दागती है। असल में यह स्टील की गोलियां हैं, जिनका वजन 320 ग्राम का होता है।

लक्ष्य को तबाह कर देती है

रेल गन से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ताकत से स्टील या धातु के गोले या गोलियां निकलती है, जो अपने निशाने को बुरी तरह तबाह कर देती हैं। रेल गन आम तोपों से अलग है। आम तोप के बैरल से बारूद की आग के दबाव से गोला निकल कर जाता था, लेकिन रेलगन में बारूद की जगह इलेक्ट्रिसिटी और चुंबकीय शक्ति का उपयोग किया जाता है, बारूद का नहीं। इन दोनों शक्तियों के मिलने और प्रतिक्रिया से गोला कई गुना ज्यादा गति से निकलता है। रेल गन पारंपरिक तोपों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।

Related Posts

IIT दिल्ली में PM मोदी की छात्रों को सीख: “सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए”, बोले- अगले 35 साल विकसित भारत की नींव रखेंगे आप

समाचार-गढ़ 8 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 35 वर्षों…

भारत की नजर छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर: फ्रांस के FCAS से जुड़ने की तैयारी, संसदीय समिति ने मांगा रोडमैप

समाचार-गढ़ 8 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारत ने छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान हासिल करने की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IIT दिल्ली में PM मोदी की छात्रों को सीख: “सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए”, बोले- अगले 35 साल विकसित भारत की नींव रखेंगे आप

IIT दिल्ली में PM मोदी की छात्रों को सीख: “सिर्फ सवाल मत पूछिए, समाधान भी खोजिए”, बोले- अगले 35 साल विकसित भारत की नींव रखेंगे आप

भारत की नजर छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर: फ्रांस के FCAS से जुड़ने की तैयारी, संसदीय समिति ने मांगा रोडमैप

भारत की नजर छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर: फ्रांस के FCAS से जुड़ने की तैयारी, संसदीय समिति ने मांगा रोडमैप

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान का बड़ा रक्षा समझौता: एक पर हमला हुआ तो तीनों पर हमला माना जाएगा

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान का बड़ा रक्षा समझौता: एक पर हमला हुआ तो तीनों पर हमला माना जाएगा

Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights