Nature Nature

भाजपा की तीसरी लिस्ट के लिए आज हो सकती है बैठक

Nature

भाजपा की तीसरी लिस्ट पर मंथन जारी, आज बैठक होने की संभावना
जयपुर। राजस्थान विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट पर गहन मंथन कर रही है। भाजपा की तीसरी लिस्ट पर विचार-विमर्श करने के लिए दिल्ली में बुधवार को एक बैठक होने की उम्मीद है। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की यह बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर ही होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले राजस्थान के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के घर पर भी राजस्थान भाजपा के कुछ नेताओं की बैठक हो सकती है। राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी अब तक कुल मिलाकर अपने 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। प्रदेश की 200 सदस्यीय विधान सभा के लिए भाजपा को अभी 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन करना बाकी है। बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर की कोर कमेटी की बैठक के बाद 26 या 27 अक्टूबर को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई जा सकती है जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी की तलाश पूरी नहीं हो सकी। सरदारपुरा से अशोक गहलोत के सामने किसी बड़े चेहरे को उतारने की योजना है, पर सफलता नहीं मिली है। टोंक से पिछली बार सचिन पायलट के सामने यूनुस खान को टिकट दिया था, लेकिन यहां भी कोई प्रत्याशी तय नहीं हो सका।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में…

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights