Nature Nature

खेल स्वास्थ्य व स्वस्थ मस्तिक के लिए आवश्यक.. महर्षि। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु

Nature

खेल स्वास्थ्य व स्वस्थ मस्तिक के लिए आवश्यक.. महर्षि।
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू…

समाचार-गढ़, 31 अक्टूबर 2023, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय बीकानेर जॉन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि खेल स्वास्थ्य व स्वस्थ मस्तिक के लिए जरूरी है। भारत में प्राचीन समय से ही खेलों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। महाभारत काल मे भी खेल को उच्च स्तर पर रखा गया था। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को खेल खेलना चाहिए। विद्यार्थी खेल को खेल भावना से खेलें। समिति सदस्य बजरंग शर्मा ने कहा कि पढ़ाई ले साथ खेल का भी महत्व है। सत्यनारायण योगी ने कहा कि मनुष्य के बौद्धिक व शारीरिक विकास में खेल का विशेष महत्व है। विजय महर्षि में अभी आगुंतकों को बधाई दी। कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने स्वागत उद्धबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के व्याख्याता राजेश मीणा ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सुनील आचार्य, डॉ.राजेश सेवग, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, महावीर प्रसाद स्वामी, डीपी मुकेश जांगिड़, सुशील सुथार, मुकेश सैनी मौजूद रहें।

उद्घाटन मैच में लूणकरणसर व नोखा ने मारी बाजी..

महाविद्यालय के डीपी मुकेश जांगिड़ व खेल प्रभारी सुनील आचार्य ने बताया कि मंगलवार को उद्घाटन मैच राजकीय महाविद्यालय लूनकरनसर व राजकीय महाविद्यालय बज्जू के बीच खेला गया। जिसमें लूनकरनसर की टीम विजेता रहीं। द्वितीय मैच राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय नोखा व बेसिक पीजी कॉलेज, बीकानेर के बीच हुआ। जिसमें नोखा की टीम विजयी रही। बुधवार को भारती निकेतन महाविद्यालय व श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के बीच मैच खेला जाएगा।

  • Related Posts

    नोखा में तीसरी मंजिल से गिरी नर्स की जोधपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

    समाचार गढ़, 19 फरवरी 2026, बीकनेर। नोखा में तीसरी मंजिल से गिरी नर्स की जोधपुर एम्स में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस…

    राजस्थान में शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी: बोर्ड परीक्षा के बीच SIR कार्य अब स्कूल समय के बाद

    समाचार गढ़, 19 फरवरी 2026। प्रदेश के गुरुजी इन दिनों दो पाटन के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। अब उन्हें बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों की परीक्षा लेने के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोखा में तीसरी मंजिल से गिरी नर्स की जोधपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

    नोखा में तीसरी मंजिल से गिरी नर्स की जोधपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच

    राजस्थान में शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी: बोर्ड परीक्षा के बीच SIR कार्य अब स्कूल समय के बाद

    राजस्थान में शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी: बोर्ड परीक्षा के बीच SIR कार्य अब स्कूल समय के बाद

    चुनाव पहले अधिकारियों के तबादलों पर एक बार फिर रोक, पढ़े पूरी खबर

    चुनाव पहले अधिकारियों के तबादलों पर एक बार फिर रोक, पढ़े पूरी खबर

    आठवीं बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू, पढ़े पूरी ख़बर

    आठवीं बोर्ड की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू, पढ़े पूरी ख़बर

    लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी: BSE Sensex और NIFTY 50 ऊँचाई के करीब बंद

    लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी: BSE Sensex और NIFTY 50 ऊँचाई के करीब बंद

    बुजुर्ग के प्लॉट पर अवैध कब्जा, मारपीट, निर्माण सामग्री चोरी करने का मामला, 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    बुजुर्ग के प्लॉट पर अवैध कब्जा, मारपीट, निर्माण सामग्री चोरी करने का मामला, 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights