Nature Nature

30 मंत्री ले सकते हैं शपथ, CM की तरह मंत्रीमंडल भी चौंकाएंगा

Nature

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान को आज 14वां मुख्यमंत्री मिल जाएगा जहां बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं राज्य के दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा भी आज शपथ लेंगे जहां राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे. राजस्थान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित किया जा रहा है.

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेता शामिल होंगे. इधर भजनलाल सरकार बनने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का भी गठन किया जाएगा.

हालांकि शुक्रवार को सिर्फ 3 नेताओं की ही शपथ होगी और इसके कुछ दिनों बाद मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में शुरूआती तौर पर 12 से 15 विधायकों को मौका मिल सकता है.

CM की तरह मंत्रीमंडल भी चौंकाएंगा

प्रदेश में बीजेपी की सरकार के शुक्रवार को गठन के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद शुरू हो जाएंगी जहां मंत्रिमंडल में चौंकाने वाले नाम शामिल होंगे. माना जा रहा है कि पार्टी के अंदरुनी स्तर पर लगभग नाम सारे तय कर लिए गए हैं और दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद ऐलान किया जाएगा.

हालांकि सूत्रों का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में गुजरात मॉडल की तर्ज पर ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है जिसके बाद मंत्रियों में अधिकांश नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं. इसके अलावा संगठन में काम-काज, उम्र और साफ-सुथरी छवि जैसे मापदंडों के आधार पर भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

30 मंत्री ले सकते हैं शपथ

वहीं सरकार के गठन के बाद माना जा रहा है कि सीएम सहित 30 मंत्रियों का एक मंत्रीमंडल हो सकता है जिसमें दो उप-मुख्यमंत्री भी शामिल हैं. ऐसे में सरकार में अब 27 और जगह मंत्रियों के लिए खाली रहेगी जहां सीएम और पार्टी अध्यक्ष दिल्ली जाकर नामों पर फाइनल मुहर लगाएंगे.

सोशल इंजीनियरिंग में आएंगे पुराने चेहरे!

वहीं बताया जा रहा है कि गुजरात मॉडल की तरह जहां नए चेहरों को मौका मिलेगा तो इसके साथ ही सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए कुछ पुराने चेहरों को भी फिर से मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा 3-4 से बार जीते हुए विधायक या जो पूर्व में मंत्री रहे हुए हैं उनको भी कोई मंत्रालय दिया जा सकता है.

Related Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान उन्होंने SCO की 25 वर्षों की यात्रा, आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights