Nature Nature

राजस्थान को मिला 14वां मुख्यमंत्री, सीएम व दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ

Nature

समाचार गढ़। राजस्थान को आज 14वां मुख्यमंत्री मिल गया है जहां बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजधानी जयपुर में राजस्थान की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अल्बर्ट हॉल के सामने किया गया जहां सीएम के अलावा राज्य के दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. जानकारी के मुताबिक तीनों ही नेताओं को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलवाई. मालूम हो कि भजनलाल शर्मा के लिए आज का दिन खास है जहां शपथ लेने के साथ ही आज ही उनका जन्मदिन है.

वहीं शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कुल 15 केंद्रीय मंत्री और 11 सीएम सहित प्रदेश बीजेपी के कई अन्य बड़े नेता शामिल रहे.

इधर शपथ लेने से पहले भजनलाल शर्मा ने सुबह गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन किए और इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता के चरण धोकर उनका आशीर्वाद भी लिया. वहीं अब बताया जा रहा है कि भजनलाल शर्मा अब जल्द ही कैबिनेट बैठक कर कुछ अहम फैसले ले सकते हैं.

Related Posts

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights