Nature Nature

बीकानेर का तापमान मसूरी और नैनीताल से कम, ग्रामीण इलाकों में हो सकती बूंदाबांदी

Nature

समाचार गढ़। सीजन में बुधवार की रात सबसे ठंडी रही। जब तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर का तापमान बीते दो दिन से देश के मशहूर हिल स्टेशनों के तापमान से होड़ लगा रहा है। तराई के और कई हिल स्टेशनों को पीछे भी छोड़ दिया। यह हाल रात ही नहीं दिन के तापमान में भी देखने को मिला। बीकानेर का तापमान मसूरी और नैनीताल से कम रहा तो शिमला का तापमान भी बीकानेर के आसपास ही रहा। कोल्ड इंडेक्स में बीकानेर में रियल तापमान भले ही 4.2 डिग्री रहा मगर मौसम विभाग के (फील्स लाइक) वास्तव में महसूस किए जाने वाले इंडेक्स में तापमान दो डिग्री ही आंका गया।
दरअसल बीती रात 4.2 डिग्री तापमान होने के साथ हवा भी यूं चली मानो उसमें बर्फ घुली हो। शूल सी हवा चुभती रही। ऊपर से ओस और कोहरे ने रियल तापमान का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम
विभाग एक विंड चिचल चार्ट तैयार करता
है जिसमें रियल तापमान के साथ अहसास कराने वाला तापमान सामने आता है। उस लिहाल से बीकानेर में दो डिग्री तापमान का अहसास हुआ। सुबह लोग इस आस में जागे कि कई दिनों से ठुठुरन से राहत मिलेगी लेकिन बाहर झांकते ही घना कोहरा दिखा। सांय-सांय करती शीतलहर और गाड़ियों के ऊपर ओस जमी दिखी। सदीं से बचाव में लोग वापस घरों में दुबक गए। जो लोग सर्द अहसास के लिए बाहर घूमने जा रहे उन्हें यही वो अहसास हो रहा है। मसूरी में बुधवार को 4.9 और नैनीताल 5.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जबकि बीकानेर में 4.2 डिग्री रहा। शिमला का तापमान जरूर बीकानेर से कुछ कम रहा। मसूरी ही नहीं, देहरादून, पंतनगर, खटीमा और रानीखेत से भी ज्यादा सर्दी बीकानेर में रही। टिहरी गढ़वाल जैसे बर्फीले इलाके में भी सर्दी बीकानेर के आसपास रही।
अब धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा मौसम विभाग ने बुधवार को नया आंकड़ा जारी
आगे क्या : 5 तक रहेगा
कोहरा, 6 से बढ़ेगा पारा
आने वाले दिनों में तापमान तो बढ़ेगा लेकिन 5 जनवरी तक हलका या घना कोहरा रहेगा। तापमान अगर चार डिग्री के नीचे जाता है तो पाला पड़ेगा। 6 जनवरी से पारा बढ़ना शुरू होगा और विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाएंगे। इसलिए तापमान बढ़ेगा। रात का पारा 8 और दिन का 17 से 18 डिग्री तक जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि सर्द अहसास अभी रहेगा।
किया इससे अब आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत हैं लेकिन ठिठुरन और हाड़ कंपाने वाली सर्दी से फिर भी निजात नहीं मिलेगी। जो तापमान बढ़ेगा उसकी वजह भी प्रदेश में आठ जनवरी को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ है। बादल छाएंगे। बीकानेर और ग्रामीण इलाकों में कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights