समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर आज सुबह घने कोहरे के बीच चलती हुई कार अनियंत्रित होती हुई पलटा खा गई। जिसमें कार में सवार दो पुरुष व एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर जा रही एक कार नोरंगदेसर गुसाईंसर के मध्य अचानक ही चलते हुए पलटा खा गई। जिसके कारण उसमें सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए और उन्हें बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया गया।





















