Nature Nature

कैबिनेट मंत्री गोदारा का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

Nature

समाचार गढ़। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को संभालने के बाद प्रथम बार अपने गृह जिले बीकानेर में आज पहुंचे हैं। अपने गृह जिले में प्रवेश के साथ ही सीमावर्ती गांव कितासर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गांव बिग्गा में भव्य स्वागत के बाद कैबिनेट मंत्री गोदारा श्री डूंगरगढ़ के भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान घूमचक्कर से भाजपा कार्यालय तक गोदारा का विधायक ताराचंद सारस्वत की अगवाई में भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि वह अपने उत्तरदायित्वों को पूर्णतया जागरूकता और कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह तो मुझे यह सेवा का अवसर मिला है जिसके द्वारा मैं हर एक गरीब तक राशन आपूर्ति सुनिश्चित कर पाऊंगा। आज श्री डूंगरगढ़ की जनता द्वारा किए गए स्वागत से भाव विभोर हूं। इस दौरान पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महामंत्री कुंभाराम घिंटाला, पूर्व प्रधान छेलुसिंह शेखवात, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिला अध्यक्ष इमरान राइन, महेश राजोतिया, पृथ्वीराज राजपुरोहित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा भादानी, पार्षद सुजाता बरड़िया, हेमनाथ जाखड़, पार्षद विनोद गुंसाई, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, विक्रम शेखवात, पूर्व सरपंच रतन सिंह, सुरेंद्र चुरा, युवामोर्चा विधानसभा सह संयोजक आईदान पारीक, फतेहसिंह जांगिड़, हेमराज भादानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में डूरंड लाइन के पास पाकिस्तानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Pakistan Afghanistan Border: अफगान बॉर्डर पर 30 पाकिस्तानी पोस्ट खाली, तालिबान के कब्जे का दावा; 5 हजार सैनिकों को लौटने का आदेश

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Maharashtra Cyber Fraud: 14 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 75 साल की महिला से 3 करोड़ की ठगी, पुलिस बनकर ऐसे डराया

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Putin Xi News: मोदी के वेटिंग रूम में अकेले रह गए पुतिन-जिनपिंग, न भाषा समझ आई न ट्रांसलेटर था… फिर भी हुई बात!

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    Ladakh Map: लद्दाख की 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, अक्साई चिन के Dehra Compass का भी नक्शे में नाम

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights