Nature Nature

छात्रा को नहीं आया गुणा-भाग, शिक्षक ने छात्रा की कर दी पिटाई, छात्रा के पीठ व चेहरे बने मारपीट के निशान

Nature

समाचार गढ, श्रीडूंगरगढ़। वर्तमान में शिक्षक के द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट व अन्य मामले लगातार सामने आ रहे है। वर्तमान में शिक्षकों पर आरोप लगते आ रहे है मीड-डे-मील में भ्रष्टाचार, बिना ड्यूटी रजिस्टर में हस्ताक्ष्र कर पेमेंट उठवाने का, अपनी पेंशन बढ़ाने के लिए आंदोलन करने का लेकिन कभी उन पर ये आरोप नहीं लगता ये शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा दे, बच्चों को ईमानदारी व प्यार से पढ़ाने की बजाय उसे डराया, धमकाया व मारपीट की जाती है। आखिर ये शिक्षक ऐसा क्यों कर रहे है क्या उन्हें पढ़ाने की शैली मालूम नहीं है। बीदासर तहसील के सांडवा थानाक्षेत्र के गांव सोनियासर उदय कोणातान बास की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ शिक्षक ने इस कदर मारपीट की जिससे वह एक बार के लिए बेसुद अवस्था में चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 3 में पढ़़ने वाली 8 वर्षीय इस छात्रा को गणित में गुणा-भाग नहीं आने के कारण शिक्षक नेमीचन्द ने छात्रा की इस कदर पिटाई की जिससे छात्रा की पीठ पर निशान बन गए यही नहीं उसके चेहरे पर भी निशान बन गए और बाद में उस छात्रा को बर्फ देकर कहता है कि बर्फ लगा लो। सरकार द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का ये नारा ऐसे कैसे साकार होगा। मामले को लेकर छात्रा के दादा दूलदास कामड़ छात्रा को लेकर मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे है और न्याय की मांग कर रहे है। स्कूलों में आये दिन बढ़ रही ऐसी घटनाओं कोे रोकने के लिए कोई ठोस कानून बनाने की जरूरत है।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights