Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 26 जनवरी, 2024। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव सोनी, चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी, श्रीडूंगरगढ़ थे और विशिष्ट अतिथि की भूमिका महावीर प्रसाद माली, ग्रेटर लॉयन्स क्लब, श्रीडूंगरगढ़ ने निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 12वीं की छात्रा तन्वी स्वामी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के रूप में सम्मानित किया गया। बेस्ट स्पोटर््स ब्वॉय के रूप में कक्षा 12वीं के छात्र केशव पारीक और बेस्ट स्पोटर््स गर्ल के रूप में कक्षा 12वीं की छात्रा रुचिका चौधरी को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य एवं देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के संविधान की रक्षा एवं अपने कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उन्नति-पथ पर अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया। शाला के चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में शाला के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के बालकराम शर्मा, सुभाष शास्त्री एवं गिरधारी लाल जाखड़ तथा विद्यालय के प्रबंधक सहीराम जानु, सी.ई.ओ. घनश्याम गौड़ सहित विद्यालय एवं कॉलेज के समस्त स्टॉफ, बच्चों के अभिभावकगण एवं कस्बे के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

    समाचार-गढ़ 8 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: रूस पर नए प्रतिबंध लगाने और उससे ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट से पास हो गया है। शुक्रवार…

    वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

    समाचार-गढ़ 8 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस फॉर्मेट में अब तक 5,000 इंटरनेशनल मैच पूरे हो चुके हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

    Russia Sanctions: रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

    वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

    वनडे क्रिकेट ने रचा इतिहास: पूरे हुए 5,000 इंटरनेशनल मैच, ऑस्ट्रेलिया जीत में नंबर-1; सचिन सबसे ज्यादा रन, कोहली के नाम 54 शतक

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights