Nature Nature

धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी ने किया ध्वजारोहण। कीतासर की राजकीय स्कूल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मिले पुरस्कार। तीन दिसवीय पीएमश्री स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ समापन

Nature

धनेरू में सरपंच मोहन स्वामी ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को दी संविधान की जानकारी
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड के गांव धनेरू की ग्राम पंचायत व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच मोहनलाल स्वामी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सरपंच ने बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य संदीप कालेर ने सभी आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नथाराम रेवाड़ ने बच्चों को पारितोषिक का वितरण किया। पेटूपे एनजीओ ने स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन शा.शि. भवानीशंकर स्वामी व अध्यापिका सुमन शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्टाफ, छात्र छात्राएं व ग्राम विकास अधिकारी दुष्यंत सिंह, ग्रामीण रामलाल जोशी, मोहन रेवाड़, महेंद्र चौधरी, सोहन नाथ, ओमप्रकाश गोदारा, ओमप्रकाश पंडा, मंगल दास सहित कई ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कीतासर की राजकीय स्कूल में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मिले पुरस्कार

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कितासर में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि कितासर ग्राम पंचायत सरपंच शारदा एवं प्रधानाचार्य उर्मिला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनिया, सुभाष पूनिया, हेमाराम एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिस पर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए।

तीन दिसवीय पीएमश्री स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ समापन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कितासर भाटियान में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक भारत सरकार की पीएमश्री योजना के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस को विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी वाद-विवाद तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। दूसरे दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों से विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया तथा अंतिम दिन जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य शैक्षिक व सह शैक्षिक वातावरण तैयार करना है व प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। India-US Trade Deal: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को एक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर…

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

समाचार-गढ़ 21 अक्टूबर, 2026। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति की हत्या कर शव को बक्से में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

मेरठ के नीले ड्रम कांड जैसी वारदात! पति की हत्या कर बक्से में भरा शव, हाईवे किनारे फेंका

West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

West Bengal News: पत्नी की हत्या कर मंदिर में रखा सिर, पिता को भी मार डाला; हाथ में चाकू लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

Electricity Crisis: क्या देश में गहराने वाला है बिजली संकट? महंगा कोयला और कमजोर रुपया बना चुनौती

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights