Nature Nature

किसानों ने रैली निकालकर कहा समझौता लागू करे केंद्र सरकार

Nature

किसानों ने रैली निकालकर कहा समझौता लागू करे केंद्र सरकार
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
आज पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवो में किसानों ने ट्रेक्टर रैली निकाल कर केंद्र सरकार को चेताते हुए समझौता लागू करने की मांग की। ट्रेक्टर रैली में अनेक किसान शामिल हुए। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम इकाई द्वारा गांव सातलेरा बिग्गा में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों का कहना है कि दिसंबर 2021 में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया समझौता तथा साथ ही एमएसपी पर संपूर्ण फसलों की खरीद की जाए एवं किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसान आंदोलन के दौरान लगे किसानों पर मुकदमे सरकार वापस ले। किसानों ने किसान हित की बात को लेकर आज गांव-गांव में ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार को चेताया कि किसानों के साथ कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली सातलेरा से रवाना होकर बिग्गा होते हुए वीर बिग्गाजी मंदिर होकर पुनः सातलेरा पहुंची। इस दौरान सहीराम भुंवाल, आशाराम, बिरमाराम, सुगनाराम, बलराम, धनराज, मोतीलाल, खिराजराम, मुखराम ,मालाराम, नंदलाल, राजू, मोटाराम, भंवरलाल, रूपाराम, जगदीश सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए।

Related Posts

1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। भारत ने बंगाल की खाड़ी में 1 से 3 दिसंबर तक संभावित सैन्य गतिविधियों को लेकर NOTAM और मैरीटाइम एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद…

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights