Nature Nature

हिरण शिकार मामले में मिली सफलता, बाइक, 2 बंदूक, अन्य सामान जब्त

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हिरण शिकार की वारदात के बाद एक्शन में आई पुलिस ने शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिकारियों से वारदात में काम ली गई मोटरसाइकिल, दो बंदूक और अन्य साजो सामान जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बंदूक के छर्रे से हिरण का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम वन्य जीव प्रेमियों के साथ पांच गाड़ियों में रात भर शिकारियों की तलाश में जगह जगह दबिश दी गयी। गांव उदरासर, लाधड़िया, श्रीडूंगरगढ़ व माणकरासर की रोही में कई स्थानों पर दबिश दी गई। रेंजर कपिल राहर ने जानकारी देते हुए बताया कि दबिश में दो बंदूके, बारूद, चाकू, जाल, गुलेल, मांस के टुकड़े सहित एक मोटरसाइकिल, तीतर को मार कर बनाई गई सब्जी बरामद की है। टीम ने अलग अलग दो स्थानों से एक महिला सहित चार जनों को पकड़ा है। तीतर मारने के दो अन्य मामले दर्ज किए गए है। बता देवें रात भर टीम के साथ रेंजर कपिल राहर की टीम सहित बीकानेर वन विभाग की टीम, स्थानीय टीम, विश्व वन्यजीव टीम, आपका गाँव सेवा समिति के सेवादार शामिल रहें। वन विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद राहर ने बताया आज भी दिनभर शिकारियों के संभावित स्थानों पर दबिश देने की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights