Nature Nature

दंपति ने किया सुसाइड, बच्ची रोते हुए कमरे में मिली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर। बीकानेर में एक दंपति के सुसाइड करने का मामला सानमे आया है। पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इसी कमरे में एक बच्ची भी बिलखती मिली है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल, मासूम बच्ची पुलिस के संरक्षण में है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बीकानेर के गांधी नगर क्षेत्र में बने नए अम्बेडकर भवन के पास ही अमित अपनी पत्नी पूनम और बच्ची के साथ किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार सुबह दोनों नजर नहीं आए। सुबह करीब 9 बजे किसी परिचित ने घर पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो आवाज नहीं आई। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिचित ने पड़ोसियों की मदद से जबरन घर का दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो अमित और उसकी पत्नी पूनम के शव पंखे के हुक पर लटक रहे थे।

पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने दोनों को फंदे से उतराकर पीबीएम अस्पताल भेजा, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को आशंका है कि आज सुबह या फिर देर रात में दोनों ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल, पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने की जांच में जुटी है।

Related Posts

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल समाचार गढ़, 19 अप्रैल 2026 जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय…

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights