Nature Nature

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय….. बिग्गा गांव के पास बड़ा हादसा टला, गांव की विद्युत आपूर्ति हुई बाधित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
जाको को राखे साइयां मार सके ना कोय.।
कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। ऐसा ही आज अलसुबह देखने को मिला गांव बिग्गा में जहां श्री डूंगरगढ़ की तरफ आ रही एक अल्टो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़े उच्च क्षमता विद्युत लाइन के पोल से टकराकर पलटा खा गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त विद्युत आपूर्ति भी चालू थी गाड़ी की टक्कर से पोल भी टूट कर धराशाई हो गया । धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे तथा गाड़ी में सवार लोगों की सुध ली। ग्रामीण रामनिवास मेघवाल ने बताया कि गाड़ी में दो जने सवार थे जो बाल बाल बच गए । ग्रामीण ने जीएसएस पर सूचना देखकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई । ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पहुंचे लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था कि जांको राखे साइयां मार सके ना कोय। ग्रामीण रामनिवास मेघवाल ने बताया कि यह हादसा सुबह सात बजे के करीब हुआ । विद्युत पोल टूटने से बिग्गा गांव की विद्युत आपूर्ति भी बाधित पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि तार टूट कर दूर गिरने से गाड़ी में करंट नही फैला अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।

श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव के पास विद्युत पोल से टकराई गाड़ी।
उच्च क्षमता पावर के पोल से टकराने के बाद गाड़ी पर गिरा विद्युत पोल हादसे के बाद बिग्गा गांव की विद्युत आपूर्ति हुई ठप । फोटो रामनिवास मेघवाल बिग्गा

Related Posts

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights