Nature Nature

जीएसएस कर्मी की प्रेरणा बनी काबिले तारीफ, झाड़ झंखाड़ से मुक्त हुआ सातलेरा गांव का जीएसएस

Nature

जीएसएस कर्मी की प्रेरणा बनी काबिले तारीफ झाड़ झंखाड़ से मुक्त हुआ सातलेरा गांव का जीएसएस

समाचार गढ़, श्री डूंगरगढ़ 9 फरवरी 2024 ( सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट) कहते हैं कि इंसान मन में कुछ करने की ठान लेता है तो ऐसा कोई काम नहीं जो असंभव होता है। ऐसा ही करके दिखाया गांव सातलेरा के जीएसएस कर्मी मैनपाल धाणक ने जो काबिले तारीफ है।यहां हाईवे के पास सातलेरा गांव के 33 केवी जीएसएस के चारो तरफ कीकर के पेड़, झाड़ झंखाड़, कंटीली झाड़ियों के कारण आए दिन कृषि कुओं सहित गांव सातलेरा बिग्गा की विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही थी। जीएसएस के अंदर परिसर में भी झाड़ झंखाड़ उग गए थे। जिसके कारण जीएसएस का सौंदर्य ही बिगड़ गया था।  साथ ही जीएसएस से निकलने वाली विद्युत लाइनों के नीचे झाड़ झंखाड़ बरसात के समय अर्थिंग पावर के साथ साथ विद्युत आपूर्ति में भी बाधा उत्पन्न कर रहे थे। पिछले कुछ समय पहले इस जीएसएस पर आए कार्मिक मेनपाल धाणक ने झाड़ झंखाड़ से घिरे जीएसएस को झाड़ झंखाड़ से मुक्त करने की मन में ठानी और कृषि कुओं संचालकों सहित ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए झाड़ झंखाड़ से घिरे जीएसएस को मुक्त करने का बीड़ा उठाया। जीएसएस कर्मी की प्रेरणा से प्रेरित होकर कृषि कुओं संचालकों सहित ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से राशि इकट्ठा कर जेसीबी मशीन द्वारा जीएसएस के चारों तरफ उगे झाड़ झंखाड़ को हटाकर विद्युत लाइनों सहित जीएसएस को कंटीली झाड़ियों से मुक्त करा दिया है। जीएसएस कार्मिक मैनपाल ने बताया कि जीएसएस के चारों तरफ इस कदर झाड़ झंखाड़ उग गए थे जो विद्युत लाइनों में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
जीएसएस कार्मिक मैनपाल की प्रेरणा काबिले तारीफ बनी और साफ सफाई के बाद 33 केवी जीएसएस का स्वरूप लौट आया।

सातलेरा स्थित 33 केवी जीएसएस के चारों तरफ इस कदर बढ़ गए थे झाड़ झंखाड़ जो विद्युत आपूर्ति में बन रहे थे बाधक ।
साफ सफाई के बाद निखरा जीएसएस का स्वरूप ।

जीएसएस कार्मिक की प्रेरणा बनी मिसाल झाड़ झंखाड़ से मुक्त हुआ सातलेरा गांव का जीएसएस ।

  • Related Posts

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह समाचार गढ़ 18 जून 2026 मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की टूट का सिलसिला थमने…

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    समाचार गढ़ डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य टकराव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने अंतरिम शांति समझौते पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights