Nature Nature

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की में बैठक लगेगी टिकटों पर मुहर, क्या लोकसभा के रण में उतरेंगे राठौड़-पूनिया?

Nature

देश में आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर अब प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने की कवायद को लेकर दिल्ली में गहमागहमी तेज हो गई है. बीते मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश कोर ग्रुप ने ओटीएस में बैठक की और अपने स्तर पर प्रत्याशियों के नामों का एक पैनल तैयार कर लिया था. इसके बाद दिल्ली में बुधवार को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आयोजित होनी है. बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद मार्च के पहले हफ्ते में बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

इसके अलावा जानकारी मिली है कि बीजेपी की पहली सूची में राजस्थान के करीब एक दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा सकता है. राजस्थान के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अटकलों का बाजार राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया को लेकर चल रहा है जहां इन दोनों के लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि दोनों ही नेता ने चुनाव लड़ने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं.

मालूम हो कि जहां एक तरफ कांग्रेस ने अभी तक टिकटों को लेकर कोई बड़ी बैठक आयोजित नहीं की है वहीं बीजेपी टिकटों को फाइनल कर नामों का ऐलान करने के एकदम नजदीक आ गई है. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती है.

केन्द्रीय चुनाव समिति आखिरी पड़ाव!

दरअसल केंद्रीय चुनाव समिति बीजेपी की सबसे हाईएस्ट बॉडी है जो चुनावों को लेकर टिकटों को फाइनल करती है. ऐसे में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर आलाकमान की मुहर लग जाएगी. माना जा रहा है कि बीजेपी की आचार संहिता से पहले या तुरंत बाद जारी होने वाली पहली सूची में राजस्थान की 6 से अधिक सीटों के लिए चेहरों का ऐलान हो सकता है.

इसके अलावा बीजेपी प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 15 से अधिक सीटों पर नए चेहरे उतार सकती है. वहीं बीजेपी की पहली सूची में राजस्थान की 6 सीटों पर नाम सामने आ सकते हैं जिनमें कोटा-बूंदी, झालावाड़ा बारां, जोधपुर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, चूरू और बांसवाड़ा सीट शामिल है.

15 से अधिक सीटों पर हो सकते हैं नए चेहरे!

बताया जा रहा है कि बीजेपी मार्च के पहले हफ्ते में राजसमंद, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, जालोर, नागौर, जोधपुर, कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां, उदयपुर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, बीकानेर और भरतपुर लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. इसके अलावा अटकलें लगाई जा रही है कि पार्टी प्रदेश की 25 में से 15 सीटों पर नए चेहरों को उतार सकती है.

वहीं इन नई सीटों में 6 सीटें वह है जहां सांसदों को 2023 के विधानसभा चुनाव में उतारा गया था. मालूम हो कि दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बाबा बालकनाथ सांसद से विधायक बन गए हैं. वहीं, तीन सीटों पर सांसद विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए थे जिनमें अजमेर से भागीरथ चौधरी, जालोर-सिरोही से देवजी पटेल और झुंझुनूं से नरेंद्र खीचड़ शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन सभी सीटों पर नए चेहरे चुनावी मैदान में उतरेंगे.

Related Posts

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights