Nature Nature

शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल – मृत्युभोज के स्थान पर बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, 28 अप्रैल, श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक श्री श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । जिसकी समीक्षा की गई । सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया । बैठक में स्वर्गीय धीराराम जी सारण एवं स्वर्गीय श्रीमती मनोहरी देवी सारण, बिग्गा की स्मृति इनके पुत्र श्री रामेश्वरलाल सारण ने बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की । बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि रामेश्वरलाल सारण ने 1अप्रेल 2024 को अपनी माता मनोहरी देवी के स्वर्गवास के उपरान्त मृत्युभोज के स्थान पर शिक्षा के क्षेत्र में बालिका छात्रावास में कमरा बनाने का प्रण लिया था । स्वर्गीय दानाराम जी भामू, पूर्व प्रधान की स्मृति में बालिका छात्रावास के सभी कमरों में पंखे लगाने की घोषणा भामू परिवार द्वारा की गई । बैठक में हड़मानाराम भाम्भू, भींयाराम भामू , श्रवण कुमार भामू , सुभाष भामू ने पंखों हेतु राशी का चेक छात्रावास मैनेजमेंट को सौंपा । छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि सारण परिवार बिग्गा ने मृत्युभोज के स्थान पर शिक्षा के लिए दान कर समाज के सामने वर्तमान समय की प्रासंगिकता का प्रेरणादायक कार्य एवं विचार प्रस्तुत किया है । जिसे समाज को ग्रहण करने की आवश्यकता है । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सारण परिवार बिग्गा एवं भामू परिवार मोमासर का आभार प्रकट किया । बैठक में लक्ष्मणराम खिलेरी, गणेश पोटलिया, कोडाराम भादू, सांवरराम महिया, प्रभुराम बाना, भंवरलाल खिलेरी, दुलाराम पूनियां, तोलाराम सिहाग, श्रवणराम जाखड़, हरिराम सारण, सहीराम सायच, हनुमान महिया, बजरंग भामू, भंवरलाल जाखड़, चरणसिंह सारण, रामरतन नेण, श्रीकृष्ण नेण, श्याम सारण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights