Nature Nature

बजरी से भरे डम्फर ने दंपति को मारी टक्कर, पति की मौके पर ही मौत

Nature

समाचार गढ़, 3 मई, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 हेमासर स्टैंड के पास पति-पत्नी को श्री डूंगरगढ़ से आ रहे हैं एक बजरी से भरे डम्फर ने टक्कर मार दी। जिससे पति  की मौके पर ही मौत हो गई तो पत्नी घायल हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को डम्फर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल को श्री डूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 27 वर्षीय हरिनाथ पुत्र देवनाथ सिद्ध निवासी लिखमादेसर की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी 25 वर्षीय विमला घायल हो गई। आज विमला का सींथल B.Ed कॉलेज में B.Ed का पेपर था। ऐसे में वह अपने पीहर जोगलिया से श्री डूंगरगढ़ पहुंची और हरी नाथ अपने गांव लिखमादेसर से बाइक पर श्री डूंगरगढ़ पहुंचा। उसके बाद दोनों हेमासर के पास पहुंचे तो श्री डूंगरगढ़ से हेमासर की तरफ आ रहे बजरी से भरे डंपर की चपेट में आने से हरिनाथ की मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह उप जिला अस्पताल श्री डूंगरगढ़ पहुंच गए हैं। पुलिस द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हरिनाथ अपने पिता का इकलौता पुत्र था इस हादसे के बाद परिवार व गांव में शोक का माहौल छा गया है।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights