Nature Nature

चीख-पुकार के बीच पहुंची एंबुलेंस, नेशनल हाईवे 11 पर हादसा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव नेशनल हाईवे 11 पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब इस सड़क से तीन जने बाइक पर जा रहे थे ओर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों युवक बाइक से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 9 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों जने बाइक पर अपने गांव सातलेरा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सातलेरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर सारस्वत, रामनिवास जाखड़, टीकू राम, बीरबल जाखड़, सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी । सूचना पर आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया । जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बीकानेर पीबीएम ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया । मोटरसाइकिल सवार तीनों के हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं इस हादसे में सातलेरा निवासी रामनिवास, हनुमाना राम तथा केऊ निवासी काशीराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए । इस हादसे में काशीराम की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर एक बार जाम लग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से दूर कर वाहनों को रवाना किया। सूचना मिलने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई । फिलहाल तीनों घायलों का इलाज बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

आपनो गांव सेवा समिति श्री डूंगरगढ़ की एंबुलेंस पहुंची घटनास्थल पर घायलों को पहुंचाया अस्पताल ।
हादसे के बाद हाईवे पर एक बार जाम लग गया ।
  • Related Posts

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights