Nature Nature

BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

Nature

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026।

राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में कमजोर प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के भीतर हार के कारणों की तलाश शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक बैठकों का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनावी नतीजों की समीक्षा में जुटे हैं। शुरुआती मंथन में विधायकों के प्रति नाराजगी, यूजीसी और ईडब्ल्यूएस से जुड़े मुद्दों के साथ संगठन की कमजोर चुनावी रणनीति को हार की संभावित वजह माना जा रहा है।

पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने 3,701 पंचायत समिति और 599 जिला परिषद सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को क्रमशः 2,181 और 301 सीटें मिलीं। नतीजों के बाद भाजपा संगठन ने भी हार की समीक्षा करने की बात कही है। अब पार्टी के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की नाराजगी की वजह क्या रही?

मदन राठौड़ पहुंचे CM आवास, नेताओं के बीच हुई चर्चा

शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पंचायत चुनाव के परिणामों और पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। वहीं, शाम को मुख्यमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जमीनी फीडबैक लिया।

UGC और EWS के मुद्दों ने बढ़ाई मुश्किलें?

भाजपा की शुरुआती समीक्षा में यूजीसी से जुड़े मुद्दे को भी हार की संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन इस मुद्दे का प्रभाव केवल नगरीय निकाय चुनावों तक सीमित मानकर चल रहा था, लेकिन पंचायत चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला।

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में ईडब्ल्यूएस सरलीकरण से जुड़ा मुद्दा भी चर्चा में है। पार्टी अब इन मुद्दों के क्षेत्रवार प्रभाव का आकलन कर रही है। शुरुआती संकेतों में कुछ क्षेत्रों में भाजपा के परंपरागत मतदाता वर्ग के भीतर भी असंतोष की बात सामने आई है।

विधायकों के प्रति नाराजगी भी बनी हार की वजह

पार्टी की समीक्षा में स्थानीय विधायकों के प्रति मतदाताओं की नाराजगी को भी अहम कारण माना जा रहा है। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण के लिए पैनल आधारित व्यवस्था अपनाई गई थी, लेकिन पंचायत चुनाव में टिकट वितरण से लेकर प्रचार तक काफी जिम्मेदारी विधायकों पर रही।

ऐसे में जिन क्षेत्रों में विधायकों के प्रति स्थानीय स्तर पर असंतोष था, वहां भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। अब पार्टी यह आकलन कर रही है कि किन क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी चुनाव परिणामों पर भारी पड़ी।

सरकार की योजनाओं के भरोसे रहा संगठन?

चुनावी नतीजों के बाद संगठन की रणनीति भी सवालों के घेरे में है। शुरुआती समीक्षा में माना जा रहा है कि पार्टी का प्रचार काफी हद तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के इर्द-गिर्द रहा। स्थानीय मुद्दों, जातीय समीकरणों, बूथ स्तर की परिस्थितियों और मतदाताओं की नाराजगी को ध्यान में रखकर अलग रणनीति बनाने में संगठन कमजोर रहा।

मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद अब मंत्रियों, विधायकों, चुनाव प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की चर्चा है। इसके आधार पर मंत्रिमंडल में फेरबदल, विभागों में बदलाव और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर फैसले हो सकते हैं। इसके अलावा संगठन की कार्यकारिणियों में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जा सकता है।

अमित शाह के दौरे से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा प्रस्तावित है। हालांकि, उनके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक हालात और चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

ऐसे में अमित शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री और संगठन के स्तर पर चल रहा मंथन काफी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि चुनावी हार की समीक्षा के बाद भाजपा नेतृत्व क्या कदम उठाता है और क्या इसका असर सरकार व संगठन में होने वाले संभावित बदलावों पर भी दिखाई देता है।

  • Related Posts

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोटा-उदयपुर और जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए भीषण हादसों में 12…

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights