Nature Nature

20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

Nature

समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026।

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पश्चिमी जिला साइबर थाना पुलिस ने पांच दिन तक चले अंतरराज्यीय अभियान में यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गिरोह ने देशभर में 22,139 लोगों को निशाना बनाकर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। खास बात यह है कि आरोपी ठगी के लिए एपीके फाइल का इस्तेमाल करते थे और मुख्य रूप से बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे।

7 टीमों ने 5 राज्यों में की छापेमारी

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, इस अभियान के लिए 64 पुलिसकर्मियों की सात विशेष टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने 11 से 15 नवंबर तक झारखंड के जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। कुल 17 स्थानों पर कार्रवाई कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाली एपीके फाइल और पैनल विकसित करने वाले आरोपी भी शामिल हैं।

2,080 साइबर शिकायतों से जुड़े मिले तार

पुलिस जांच में इस गिरोह के तार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 2,080 शिकायतों से जुड़े मिले हैं। पुलिस ने पिछले तीन महीनों में एपीके फाइल के जरिए बैंक खातों पर नियंत्रण हासिल कर ठगी करने से संबंधित एक हजार से अधिक शिकायतों का विश्लेषण किया था। इसके अलावा 20 से ज्यादा ई-एफआईआर, 56 संदिग्ध टेलीग्राम प्रोफाइल और उनसे जुड़े व्हाट्सएप नंबरों की जांच की गई। ठगी में इस्तेमाल 32 दुर्भावनापूर्ण एपीके फाइलों की फोरेंसिक जांच से भी नेटवर्क का पता लगाने में मदद मिली।

एक फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल तक पहुंच जाते थे ठग

जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर बुजुर्गों से संपर्क करते थे। कभी जीवन प्रमाणपत्र सत्यापन, कभी केवाईसी अपडेट, क्रेडिट कार्ड जारी कराने या उसकी लिमिट बढ़ाने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया जाता था। इसके अलावा बीएसईएस और आईजीएल कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं का बहाना भी बनाया जाता था।

इसके बाद आरोपी व्हाट्सएप पर बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ी बताकर एपीके फाइल भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इस फाइल को डाउनलोड करता, ठगों को उसके मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी, बैंकिंग विवरण, एसएमएस, ओटीपी, कॉल और गैलरी तक पहुंच मिल जाती थी। इसी जानकारी का इस्तेमाल कर वे बैंक खातों से पैसे निकालते और क्रेडिट कार्ड की लिमिट के जरिए भी ठगी करते थे।

63 मोबाइल और लैपटॉप समेत कई उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 63 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो मैकबुक और एक टैबलेट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद दिल्ली में एपीके फाइल के जरिए होने वाली ठगी की शिकायतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। 2 से 10 नवंबर के बीच ऐसी 1,406 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जबकि 11 से 17 नवंबर के दौरान यह संख्या घटकर 724 रह गई।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पश्चिमी जिला साइबर थाने में दो ई-एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और एपीके फाइल बांटने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में कमजोर प्रदर्शन…

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। राजस्थान में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोटा-उदयपुर और जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुए भीषण हादसों में 12…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

    राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights