Nature Nature

भीलवाड़ा में नाबालिग को भट्टी में झोंकने वाले दोनों दोषियों को सुनाई फांसी की सजा, आखिरकार कोटड़ी की बेटी को मिला न्याय

Nature

सामाचार गढ़, 20 मई, राजस्थान।  आखिरकार कोटड़ी की बेटी को न्याय मिल गया।  पोक्सो कोर्ट ने नज़ीर पेश की।  नाबालिग को भट्टी में झोंकने वाले दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने इस वारदात को ‘दुर्लभ से दुर्लभतम’ अपराध करार दिया। गत साल 2 अगस्त को दिल दहला देने वाली घटना हुई थी।  गैंगरेप के बाद कोयले की भट्टी में जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने भी एक महीने के अंदर 473 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी।

आपको बता दें कि भीलवाड़ा भट्टीकांड में आज पोक्सो कोर्ट 2 ने फैसला सुनाया। दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 2 आरोपी को दोषी करार दिया था। 7 आरोपियों को बरी किया था। सरकारी वकील महावीर किसनावत ने बताया कि कहा आज सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया। मामले में 7 लोगों को क्यों बरी किया गया है। ऑर्डर की कॉपी आने पर इसका विश्लेषण किया जाएगा। आरोपियों को बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

आपको बता दें कि पिछले साल 2 अगस्त को भीलवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। पोक्सो कोर्ट 2 ने आज सजा पर फैसला सुनाया।  गैंगरेप के बाद कोयले की भट्टी में जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में त्वरित अनुसंधान किया। एक महीने के अंदर 473 पन्नों की चार्जशीट पेश की।
कोर्ट ने भी इस हत्याकांड को थान ए श्रेणी का अपराध माना।

भीलवाड़ा भट्टीकांड मामले में करीब 10 माह से सुनवाई चल रही है। कुल 43 गवाहों के मामले में बयान हुए थे। 43 गवाहों में से एक गवाह पक्षद्रोही हुआ था।
विशेष लोक अभियोजक महावीर किसनावत ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से 43 गवाहों के बयान पंजीबद्ध किए गए। मामले में एक महिला गवाह ने अभियोजन साक्ष्य के खिलाफ बयान दिया। क्योंकि वह महिला गवाह प्रकरण के मुख्य अभियुक्त की सास थी।

भीलवाड़ा भट्टीकांड मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड की स्टडी की गई थी। 2 महीने पहले से लड़की पर दोनों भाइयों की गलत नजर थी। 2 अगस्त 2023 को दोनों आरोपियों को मौका मिला। लड़की का परिवार रिश्तेदारी में गया था। लड़की सुबह 9 बजे तीन बकरियों को चराने निकली थी। गैंगरेप के बाद नाबालिग को भट्टी में डालकर जिंदा जलाया। रात 10 बजे जब जलती देखी कोयला भट्टी तो गांव वालों को शक हुआ। परिवारजनों ने जब भट्टी का दरवाजा खोला। परिवारजनों को कोयले में चांदी का कड़ा मिला।

बहुचर्चित भीलवाड़ा भट्टीकांड मामले में कोर्ट आज सजा पर फैसला सुनाया।  ट्रायल कोर्ट ने 2 आरोपी को दोषी करार दिया था। कोर्ट के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। सिटी थाना के थानाधिकारी राजपाल भी मौके पर मौजूद। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय अधिवक्ता महावीर किसनावत भी कोर्ट पहुंच चुके है।

  • Related Posts

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ

    11 फरवरी को उद्घाटन के साथ शुरू होंगी जीवन रक्षा हॉस्पिटल की सेवाएं, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच दिवसीय पूजन प्रारंभ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights